“बच्चा गायब होने की सूचना पर हलकान हुई खजनी पुलिस, सबेरे बरामद कर मां को सुपुर्द किया”
ब्यूरो प्रभारी – संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर
खजनी थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर गांव में बीती शाम लगभग 7:00 बजे एक 10 वर्षीय लड़का अभिषेक पुत्र सुग्रीव चौहान मां की डांट से नाराज होकर घर से चला गया, परिवारजनों द्वारा देर तक तलाश करने के बाद रात लगभग 12:00 बजे 112 पर पुलिस को सूचना दी गई।
बच्चा गायब होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो टीमें बनाकर बच्चे की तलाश शुरू कर दी। परिजनों द्वारा कुछ लोगों पर शक जताने पर आरोपियों से पूछताछ भी की गई। पूरी रात तलाश के बाद सबेरे दुकान पर सो रहे बच्चे को 12 घंटे के भीतर बरामद कर उसकी मां को सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे ने बताया कि वह अपनी मां से नाराज होकर उसकी डांट के डर से घर से दूर चला गया था वह सुरक्षित है और अपने परिजनों के साथ जाना चाहता है। वहीं मां ने खुशी जताई और खजनी पुलिस का शुक्रिया अदा किया।