दी दी उ गोरखपुर विश्वविद्यालय के कृषि संस्थान मे प्री-प्लेसमेन्ट सेमिनार का आयोजन.
आज दिनांक 16 सितंबर 2024 को गोरखपुर विश्वविद्यालय के कृषि एवं प्राकृतिक संस्थान द्वारा एक प्री प्लेसमेंट सत्र का आयोजन कराया गया, जिसमें श्री गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पाद कंपनी ने भाग लिया | कृषि के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के प्लेसमेंट हेतु इस सत्र का अयोजन करवाया गया, ताकी शिक्षण अवधि के सम्पन्न होने के पूर्व ही छात्र-छात्राओं को रोजगार मोहैया करवाया जा सके | इस अवसर पर कंपनी के उच्च अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र, छात्राएं एवं शिक्षक गण मौजूद रहे। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारिगण ने कंपनी का परिचय, कार्य विधि ,एवं प्रस्तवित रोजगार के विषय में जानकारी छात्र-छात्राओं को दिया | इस अवसर पर मुख्य रूप से कंपनी के एचआर प्रमुख श्री विशाल शाही, एवीएन के तकनीकी प्रमुख डॉक्टर अरुण चौधरी ने छात्रों को विस्तार से बताया । कार्यक्रम के अध्यक्षता कृषि संस्थान के निदेशक प्रोफेसर शरद कुमार मिश्र ने की। निदेशक प्रो मिश्र ने ऐसे कार्यक्रम को भविष्य मे भी जारी रखने के लिए आश्वस्त किया। उन्होने बताया कि बङी संख्या मे देश की कृषि क्षेत्र की कम्पनियां यहां के छात्रों के प्लेसमेंट के लिए रूचि दिखा रही हैं। कार्यक्रम का आयोजन व संचालन डेरी विभाग के इंजीनियर अंबरीष पांडेय ने की | इस मौके पर प्रमुख रूप से डॉक्टर नूपुर सिंह, डॉक्टर तनवीर ,डॉक्टर अनुपम दुबे आदि शिक्षक गण व बङी संख्या मे स्नातक व स्नातकोत्तर के छात्र मौजूद रहे।
Trending
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026
- बालाजी दरबार में महा भंडारे के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास का आखरी बड़ा मंगल
- शिविर में कैडेट्स ने सीखे फायर फाइटिंग के गुण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मिली जानकारी
- आज का राशिफल 23.06.2026
- सरसावा एयरपोर्ट पर डीएम का निरीक्षण, नागरिक उड़ानों की तैयारियों का लिया जायजा
- संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को मिला यातायात सुरक्षा व साइबर सिक्योरिटी का प्रशिक्षण

