बड़हलगंज /गोरखपुर ( निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज नगरपंचायत बड़हलगंज में चेयरमैन प्रीति उमर के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में एक और अत्यावश्यक निर्माण कार्य जलनिकासी हेतु नाले का शिलान्यास किया गया।
शुक्रवार को नगरपंचायत क्षेत्र के कल्याणनगर वार्ड में मान्या चेरिटेबल ब्लड बैंक से साईं होटल तक लगभग 200मीटर की लम्बाई में 39लाख 86हजार की लागत से बनने जा रहे नाले का शिलान्यास चेयरमैन प्रीति उमर ने चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर और वॉर्ड की सभासद ममता मद्धेशिया के साथ विधिवत भूमि पूजनोपरांत किया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रीति उमर ने कहा कि नाला निर्माण से कल्याणनगर की बड़ी आबादी को जलनिकासी की समस्या से निजात मिल जायेगी। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि चिल्लूपार के यशस्वी विधायक राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में शुरू हुये चिल्लूपार के विकास और विरासत के उत्सव की कड़ी में आज एक बार और विकास की आधारशिला रखी गई है। उन्होंने निर्माण कर्ता ठेकेदार को निर्देशित किया कि कार्य निर्धारित अवधि में पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाय।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी रामसमुख, लिपिक सुनील कुमार, सभासद सुनील यादव, राजीव मिश्रा, राकेश राय, दीपक गौड़, विरेन्द्र कुमार गुप्ता (वीरू), दीपक शर्मा, सूरज सोनकर, सुदीप वर्मा सभासद प्रतिनिधि रामदास मद्धेशिया, अमूल्य चन्द चतुर्वेदी, लक्ष्मण साहनी, खुर्शीद अहमद, नियाज़ कुरैशी बीजेपी मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, सुरेश उमर, संतोष जायसवाल, सत्यम जायसवाल, मनोज निगम, दिलीप निगम, संजय कसेरा, पुरुषोत्तम जायसवाल, अरविंद सिंह, मनोज निगम, हिमांशु गौड़ उमेश यादव, विकास गौड़, अमन उमर, कृष्ण कुमार गुप्ता, विजय शर्मा, राजेश जायसवाल, पवन यादव, मानस उमर ,उमेश यादव, अमलेश कुमार, आशीष सिंह, नन्हे सिंह, राहुल कुमार,शैलेश तिवारी, दिनेश मद्धेशिया,अजय कुमार, नियाज अहमद आदि मौजूद रहे।