Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पूर्व मंत्री गंगा निषाद और भाई के परिवार में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे व ईंटबाजी का वीडियो वायरल

    May 16, 2026

    15 जून तक पूरा होगा गोड़धोइया नाला प्रोजेक्ट सीएम योगी बोले — गोरखपुर में जलभराव की बड़ी समस्या का होगा स्थायी समाधान

    May 15, 2026

    शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में गर्भस्थ शिशु के हृदय रोग का सफल उपचार, जन्म के बाद पूरी तरह स्वस्थ मिला बच्चा

    May 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Trending
    • पूर्व मंत्री गंगा निषाद और भाई के परिवार में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे व ईंटबाजी का वीडियो वायरल
    • 15 जून तक पूरा होगा गोड़धोइया नाला प्रोजेक्ट सीएम योगी बोले — गोरखपुर में जलभराव की बड़ी समस्या का होगा स्थायी समाधान
    • शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में गर्भस्थ शिशु के हृदय रोग का सफल उपचार, जन्म के बाद पूरी तरह स्वस्थ मिला बच्चा
    • सीएम योगी करेंगे गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास
    • महानगर को स्पोर्ट्स हब बनाने में जुटी योगी सरकार
    • सिस्टम की बेवफाई और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का करारा जवाब “चौरी चौरा जन कल्याण भवन” का ऐलान
    • नायब तहसीलदारों ने परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण, कम उपस्थिति पर जताई चिंता
    • 16 साल बाद चला बुलडोजर: गीडा प्रशासन ने हटाया अवैध अतिक्रमण, आवंटियों को मिली राहत
    Nishpaksh TodayNishpaksh Today
    Demo
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शहर और राज्य
      • उत्तर प्रदेश
        • गोरखपुर
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • खेल
    • जुर्म
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
      • वीडियो
    • धर्म
    • हेल्थ
    • अन्य
      • कैरियर
      • पर्यावरण
      • कला और संस्कृति
    Nishpaksh TodayNishpaksh Today
    Home»शहर और राज्य»उत्तर प्रदेश»गोरखपुर»जिला व तहसील सदर के संयुक्त तत्वावधान में लेखपालों का धरना, फतेहपुर के लेखपाल की मौत पर कार्रवाई की मांग तेज
    गोरखपुर

    जिला व तहसील सदर के संयुक्त तत्वावधान में लेखपालों का धरना, फतेहपुर के लेखपाल की मौत पर कार्रवाई की मांग तेज

    Shishir SrivastavaBy Shishir SrivastavaNovember 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोरखपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जिला इकाई और तहसील सदर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को तहसील सदर परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। फतेहपुर के 2024 बैच के लेखपाल सुधीर कुमार की मौत को लेकर लेखपालों में गहरा आक्रोश दिखाई दिया। वक्ताओं ने इसे प्रशासनिक असंवेदनशीलता, संवादहीनता और अधिकारियों द्वारा बनाए गए अनावश्यक दबाव की वजह से हुई “अप्राकृतिक मृत्यु” बताया।

    संघ पदाधिकारियों ने कहा कि सुधीर कुमार की शादी 26 नवंबर 2025 को थी। वे शादी की तैयारियों के लिए छुट्टी की मांग कर रहे थे, लेकिन SIR कार्य का हवाला देकर छुट्टी नहीं दी गई। इसके बाद 22 नवंबर को SIR बैठक में अनुपस्थित रहने पर ईआरओ द्वारा उनका निलंबन करा दिया गया, जिससे वे बेहद आहत हुए।

    25 नवंबर की रात, अधिकारियों के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक उनके घर पहुंचे और उनसे कहा गया कि “SIR और अन्य कार्य पूरा करो या पैसे देकर किसी से करवा लो, नहीं तो सेवा समाप्त कर दी जाएगी।” पहले से ही तनाव व दबाव में चल रहे सुधीर ने यह धमकी सहन न कर पाते हुए 25 नवंबर को आत्मघाती कदम उठा लिया।

    धरने में आरोप लगाया गया कि मृतक परिवार द्वारा प्रार्थना पत्र देने के बावजूद लगभग 30 घंटे तक FIR दर्ज नहीं की गई। बाद में परिजनों की तहरीर बदलवा कर केवल राजस्व निरीक्षक को नामजद किया गया, जबकि PCS अधिकारी संजय कुमार सक्सेना का नाम हटाया गया। संघ ने इसे “साफ तौर पर केस को कमजोर करने की कोशिश” बताया।

    संयुक्त धरने में बड़े पैमाने पर लेखपाल शामिल हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष धनंजय कुमार श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद, तहसील मंत्री रत्नेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव, तहसील अध्यक्ष अनिल राय वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप यादव, कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह, जिला संगठन मंत्री जावेद खान, मीडिया प्रभारी जयदेव सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

    धरने में पदाधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब लेखपाल अपनी मर्यादा में रहते हुए केवल वही कार्य करें, जो उनके दायित्व में है। कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि “कुछ लोग खुद को अच्छा दिखाने के लिए अतिरिक्त काम करते हैं जिससे पूरा विभाग दबाव में आता है। ऐसे कार्यों को डिनाई करना ही सम्मान बचाने का मार्ग है।” जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद ने कहा कि “अधिक काम करने से कोई कानूनगो नहीं बन जाता। अपने अधिकार और गरिमा के साथ काम करें।” मीडिया प्रभारी जयदेव सिंह ने एकजुटता को ही सबसे बड़ी ताकत बताया।

    संघ ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में मुख्य आरोपी PCS अधिकारी संजय कुमार सक्सेना को FIR में नामजद करने, मृतक की माता को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, SIR की अंतिम तिथि बढ़ाने तथा चुनावी ड्यूटी पर एक माह के वेतन के बराबर प्रोत्साहन राशि देने की मांग की।

    एसडीएम सदर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण, पदाधिकारियों ने ज्ञापन नायब तहसीलदार खोराबार अरविंद नाथ पांडेय को सौंपा। संघ ने चेतावनी दी कि यदि मांगे जल्द पूरी न हुईं, तो आंदोलन तेज किया जायेगा।

    Share this:

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on X (Opens in new window) X

    Like this:

    Like Loading…
    #Gorakhpur#news#up
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Shishir Srivastava

    Related Posts

    सीएम योगी करेंगे गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास

    May 15, 2026

    नायब तहसीलदारों ने परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण, कम उपस्थिति पर जताई चिंता

    May 14, 2026

    16 साल बाद चला बुलडोजर: गीडा प्रशासन ने हटाया अवैध अतिक्रमण, आवंटियों को मिली राहत

    May 14, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    न्यूज़

    पूर्व मंत्री गंगा निषाद और भाई के परिवार में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे व ईंटबाजी का वीडियो वायरल

    By Anurag TripathiMay 16, 20260

    15 जून तक पूरा होगा गोड़धोइया नाला प्रोजेक्ट सीएम योगी बोले — गोरखपुर में जलभराव की बड़ी समस्या का होगा स्थायी समाधान

    May 15, 2026

    शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में गर्भस्थ शिशु के हृदय रोग का सफल उपचार, जन्म के बाद पूरी तरह स्वस्थ मिला बच्चा

    May 15, 2026

    सीएम योगी करेंगे गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास

    May 15, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us

    Nishpaksh Today News is a popular Hindi News Paper

    The vision of the channel is "'Achchi Khabar Sachchi Khabar' the promise of keeping each individual ahead and informed. Nishpaksh Today News is best defined as a responsible channel with a fair and balanced approach that combines prompt reporting with insightful analysis of news and current affairs.

    Nishpaksh Today News maintains the repute of being a people's channel.

    *** Thanks to visit our Website Nishpaksh Today ***

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@nishpakshtoday.in
    Contact: +91-0551-2200716

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पूर्व मंत्री गंगा निषाद और भाई के परिवार में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे व ईंटबाजी का वीडियो वायरल

    May 16, 2026

    15 जून तक पूरा होगा गोड़धोइया नाला प्रोजेक्ट सीएम योगी बोले — गोरखपुर में जलभराव की बड़ी समस्या का होगा स्थायी समाधान

    May 15, 2026

    शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में गर्भस्थ शिशु के हृदय रोग का सफल उपचार, जन्म के बाद पूरी तरह स्वस्थ मिला बच्चा

    May 15, 2026

    सीएम योगी करेंगे गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास

    May 15, 2026
    Categories
    • अन्य (11)
    • उत्तर प्रदेश (848)
    • कला और संस्कृति (96)
    • कैरियर (58)
    • खेल (159)
    • गोरखपुर (1,397)
    • जुर्म (168)
    • टेक्नोलॉजी (34)
    • देश (498)
    • धर्म (384)
    • न्यूज़ (1,680)
    • पर्यावरण (38)
    • बिजनेस (16)
    • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,627)
    • मनोरंजन (747)
    • मौसम (25)
    • राजनीति (530)
    • विदेश (132)
    • वीडियो (4)
    • शहर और राज्य (178)
    • हेल्थ (215)
    Important Links
    • About US
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    © 2026 Nishpaksh Today || All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    %d