फ़ैमिली स्टार “जय यादव” और टीआरपी निर्देशक “अजय झा” लगाने जा रहे हैं हैट्रिक, तीसरी बार एक साथ फिर होगा धमाल भोजपुरी सिने जगत के सबके चहेते फ़ैमिली स्टार जय यादव और निर्देशक अजय झा तीसरी बार एक साथ हैट्रिक लगाने जा रहे हैं। यानि कि तीसरी बार एक वे फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
हालाँकि अभी इस फ़िल्म के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, पर इसकी शूटिंग विधिवत पूजा पाठ करके शुरू कर दी गई है।
बता दें कि इसके पहले जय यादव और निर्देशक अजय झा ने एक साथ पहली फ़िल्म ‘थावे वाली माँ’ जोकि बहुत बड़ी ब्लाकबस्टर साबित हुई थी और दूसरी फिल्म ‘झगड़ा गोतीन गोतीन के’ रिलीज़ के लिए तैयार है। अब तीसरी फ़िल्म की शूटिंग मुंबई के विभिन्न लोकेशन पर भव्य पैमाने पर की जा रही है। इस फ़िल्म में जय यादव के साथ प्रेम सिंह, रक्षा गुप्ता, शालू सिंह, कंचन मिश्रा, शंभु पांडेय, अमित शुक्ला, दिव्या, माया यादव आदि अहम भूमिका में हैं।
गौरतलब है कि जय यादव इन दिनों कई विभिन्न टीवी चैनल पर हर सप्ताह कोई न कोई भोजपुरी की फैमिली फिल्में लेकर आते रहते हैं। जिसे महिला दर्शकों सहित पूरी फैमिली फ़िल्म देखती और पसंद करती है। वे विगत वर्ष से फैमिली फिल्मों में भी अभिनय कर रहे हैं, जोकि टीवी चैनलों पर हाईएस्ट टीआरपी जीआरपी के साथ सुपरहिट रही हैं। यही वजह है कि जय यादव को फैमिली स्टार का खिताब मिला है। जिसके उन्होंने सभी को तहेदिल से धन्यवाद दिया है।
Trending
- शिविर में कैडेट्स ने सीखे फायर फाइटिंग के गुण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मिली जानकारी
- आज का राशिफल 23.06.2026
- सरसावा एयरपोर्ट पर डीएम का निरीक्षण, नागरिक उड़ानों की तैयारियों का लिया जायजा
- संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को मिला यातायात सुरक्षा व साइबर सिक्योरिटी का प्रशिक्षण
- रिश्तों का कत्ल: 16 साल के किशोर पर तीन हत्याओं का आरोप, सोते परिवार पर किया गया जानलेवा हमला
- आज का राशिफल 22.06.2026
- संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर–157 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गूंजा ‘योग से निरोग’ का संदेश
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय हाई स्कूल नवापार में हुआ योगाभ्यास

