ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित किए इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा 2025 के जारी रिजल्ट में बड़हलगंज नगर पंचायत के बेइली निवासी गरिमा दुबे ने ऑल इंडिया में 64 वा रैंक पाकर क्षेत्र का संमान बढ़ाया है।
बड़हलगंज के स्व धर्मेंद्र दुबे उर्फ राजू की पुत्री गरिमा दुबे ने अपनी कड़ी मेहनत व लगन के बल पर इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन 2025 के आउट हुए रिजल्ट में देश भर में 64 रैंक पाकर समूचे क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ाया है। गरिमा ने इस सफलता का श्रेय अपने परिवार को देते हुए कहा कि परिवार के आशीर्वाद,शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं मित्रों के सहयोग से उसे यह सफलता प्राप्त हुई है। बड़हलगंज के सेंट जोसेफ स्कूल से हाई स्कूल व इंटर की शिक्षा ग्रहण करने वाली गरिमा ने गोरखपुर मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। गरिमा की इस सफलता से परिजनों में उल्लास की लहर है|