विक्रांत सिंह राजपूत ने साईन किया कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स एंड कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स तीसरी फिल्म, अक्टूबर में शुरु होगी शूटिंग
कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स एंड कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स बैनर के तले बनने जा रही तीसरी फिल्म ‘प्रोडक्शन नं०3’ के लिए भोजपुरी सुपरस्टार विक्रांत सिंह राजपूत को अनुबंधित कर लिया गया है। बता दें विक्रांत सिंह राजपूत इन दिनों एक के बाद एक भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इसी कड़ी में वे अगले महीने अक्टूबर में कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स एंड कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स के प्रोडक्शन हाउस की तीसरी फिल्म की शूटिंग बिहार के जिला सिवान में शुरू करेंगे। इस फिल्म के निर्माता नवीन कुमार पाठक व गोविंद गिरी हैं। सह निर्माता जीवा एंटरटेनमेंट (वैभव राय) हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर दीपक सिंह हैं।
गौरतलब है कि भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री कर चुकी कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स एंड कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग कर रही है। इस प्रोडक्शन हॉउस का एक साल में 5 भोजपुरी फिल्म बनाने का दावा पूर्ण होता नजर आ रहा है। इस बैनर की पहली फिल्म ‘हो हल्ला’ की शूटिंग अरविन्द अकेला कल्लू और काजल यादव के साथ पूरी की गई है, जिसके निर्देशक आनन्द सिंह हैं। वहीं दूसरी फिल्म ‘भाड़े की दुल्हन’ की शूटिंग ऋषभ कश्यप गोलू, शिल्पी राघवानी के साथ पूरी कर ली है, जिसके डायरेक्टर शिवजीत कुमार सिंह हैं और अब तीसरी फ़िल्म की शूटिंग से पहले प्री-प्रोडक्शन वर्क दीपक सिंह के देखरेख में तेजी से किया जा रहा है। निर्माणाधीन ‘प्रोडक्शन नं०3’ सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म है, जोकि फैमिली ड्रामा से भरपूर होगी, जिसे हर भोजपुरी दर्शक पसंद करेंगे। इस तीसरी फिल्म के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही दी जाएगी।
Trending
- भजन सम्राट अनुप जलोटा का नया भजन “प्रभु से मिलन होगा” रिलीज़, यूट्यूब पर मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स
- शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर किया एक मिलियन व्यूज पार
- गोल्डी यादव, रीति तिवारी और अजय अज्जू का नया लोकगीत ‘गोदिया ले ला ए राजा जी’ हुआ रिलीज वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर
- वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज हुआ प्रियंका सिंह का भोजपुरी लोकगीत ‘सइयाँ गवइया’, नेहा पाठक और राजा बाबू की केमिस्ट्री ने
- ‘पहुना अइले ससुरारी’ देहाती विवाह गीत रिलीज, तनु प्रियंका की आवाज ने जीता दिल
- शिवानी सिंह, अखिल तिवारी, पारुल यादव और गौरव कुशवाहा का लोकगीत ‘पियर सड़िया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज
- समाजवादी पार्टी गुंडे माफ़ियाओ की पार्टी बनके रह गई है : अम्बिकेश धर दुबे
- मातृ दिवस पर माता का अपमान

