कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स व कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स बैनर के तले बन रही भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू और वैभव राय के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘हो हल्ला’ का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क तेजी से किया जा रहा है। वहीं इस फ़िल्म की अपने हिस्से की डबिंग एक्टर वैभव राय ने पूरी कर लिया है। निर्माता नवीन पाठक, गोविंद गिरी द्वारा निर्माणाधीन इस फ़िल्म की पूरी शूटिंग निर्देशक आनन्द सिंह के निर्देशन में उत्तर प्रदेश के जिला वाराणसी के चिलबिला गाँव व आसपास के क्षेत्रों में कई गई है। इस फिल्म में जहाँ केंद्रीय भूमिका में अरविन्द अकेला कल्लू और काजल यादव बतौर हीरो-हीरोइन नजर आएंगे वहीं एक्टर वैभव राय कल्लू के जिगरी दोस्त की भूमिका में नजर आएंगे।
बता दें कि वैभव राय ने अपना फिल्मी सफर बतौर विलेन किया था। वो कई फिल्मों में निगेटिव रोल करके दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ चुके हैं तो वहीं बहुत सारी फिल्मों में पॉजिटिव रोल करके उन्होंने सबका दिल जीत लिया है और अब इस फ़िल्म में वफादार दोस्त भूमिका निभाकर लोगों के बीच गहरी छाप छोड़ने वाले हैं। निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म ‘हो हल्ला’ के निर्माता नवीन पाठक, गोविंद गिरी हैं। सह निर्माता जीवा एंटरटेनमेंट (वैभव राय) हैं। फिल्म के डायरेक्टर आनन्द सिंह हैं। लेखक मनोज पांडेय, संगीतकार ओम झा, डीओपी अयूब शेख, फाइट मास्टर दिनेश यादव, प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज और लोकल प्रोडक्शन राजेश गिरी जोंटी हैं। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में अरविन्द अकेला कल्लू, काजल यादव, माही खान, वैभव राय, विनीत विशाल, सुजान सिंह, साहेब लाल धारी, नेहा सक्सेना, विद्या सिंह, जय सिंह, सुधा झा, सोनू पांडेय, बबलू खान, बबीता पासवान, बंधु खन्ना, सचिन धाकड़, विक्रांत पासवान, टिंकू, दुर्गेश, साहिल, पिंकी, अशोक गिरी आदि हैं। उल्लेखनीय है कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अहम योगदान देने आगे आई कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स व कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स की कथनी और करनी एक समान है। इस बैनर तक एक साल में 5 फिल्मों का निर्माण करने की घोषणा की गई थी, जिसमें से फ़िल्म ‘हो हल्ला’ की शूटिंग कम्प्लीट होने के बाद फिल्म ‘भाड़े की दुल्हन’ की शूटिंग पूरी की गई है, जिसके हीरो ऋषभ कश्यप गोलू हैं, निर्देशक शिवजीत कुमार सिंह हैं। अगले महीने अक्टूबर में इस बैनर की तीसरी फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी।
वैभव राय ने किया कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स व कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स की फ़िल्म ‘हो हल्ला’ की डबिंग
Trending
- शिविर में कैडेट्स ने सीखे फायर फाइटिंग के गुण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मिली जानकारी
- आज का राशिफल 23.06.2026
- सरसावा एयरपोर्ट पर डीएम का निरीक्षण, नागरिक उड़ानों की तैयारियों का लिया जायजा
- संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को मिला यातायात सुरक्षा व साइबर सिक्योरिटी का प्रशिक्षण
- रिश्तों का कत्ल: 16 साल के किशोर पर तीन हत्याओं का आरोप, सोते परिवार पर किया गया जानलेवा हमला
- आज का राशिफल 22.06.2026
- संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर–157 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गूंजा ‘योग से निरोग’ का संदेश
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय हाई स्कूल नवापार में हुआ योगाभ्यास

