यातायात नियमों का पालन न करने पर यातायात पुलिस ने 831 वाहनों का किया चालान.
एसपी ट्रैफिक संजय कुमार के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने की कार्रवाई
नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा की तो होगी कड़ी कार्रवाई- एसपी ट्रैफिक
गोरखपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार के पर्यवेक्षण में शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया । जिसमें टीआई मनोज कुमार राय, टीआई अजीत कुमार पाण्डेय व अन्य यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया । अभियान के क्रम में गोलघर चौराहा से कचहरी चौराहा तक सड़क पर ठेला खोमचा एवं वाहन के विरूद्ध अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया । जिसमें सड़क से ठेला खोमचा वालों को हटाया गया व नो पार्किंग में खड़े 78 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये एवं क्रेन द्वारा 10 वाहनों को टोचन करके यातायात यार्ड में लाकर चालान की कार्यवाही की गयी व लाउडहेलर के माध्यम से बताया गया कि अपने वाहन को निर्धारित पार्किंग स्थल में खड़ा करें। साथ ही शहर क्षेत्र में सभी स्थानों पर नियम के विरुद्ध चल रहे कुल 831 वाहनों का चालान एमवी एक्ट के अन्तर्गत किया गया ।
Trending
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026
- बालाजी दरबार में महा भंडारे के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास का आखरी बड़ा मंगल
- शिविर में कैडेट्स ने सीखे फायर फाइटिंग के गुण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मिली जानकारी
- आज का राशिफल 23.06.2026
- सरसावा एयरपोर्ट पर डीएम का निरीक्षण, नागरिक उड़ानों की तैयारियों का लिया जायजा
- संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को मिला यातायात सुरक्षा व साइबर सिक्योरिटी का प्रशिक्षण

