सहजनवा मासूम हत्याकांड: पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा अंशुमान का शव, चीख-पुकार से दहला गांव
आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को फांसी देने की उठाई मांग, हंगामे के बीच अधिकारियों ने संभाला मोर्चा। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस आरोपी तक पहुंची, निशानदेही पर खंडहरनुमा कमरे से बरामद हुआ था मासूम का शव। संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। नगर पंचायत सहजनवा के वार्ड नंबर नौ पिपरा निवासी पांच वर्षीय अंशुमान सिंह की […]

संवाददाता – एस.पी. सिंह
नगर पंचायत सहजनवा के वार्ड नंबर नौ पिपरा निवासी पांच वर्षीय अंशुमान सिंह की हत्या के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम के उपरांत उसका शव घर पहुंचा तो पूरे गांव में मातम पसर गया। मासूम का शव देखते ही परिजनों की चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं घटना से आक्रोशित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब तीन बजे जैसे ही मासूम अंशुमान का शव उसके घर पहुंचा, परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। बेटे का शव देखकर परिवार के सदस्य बेसुध हो गए। मासूम की मौत से आहत ग्रामीणों का गुस्सा भी फूट पड़ा।
हंगामे और तनाव की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी सहजनवा केसरी नंदन त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी गीडा, थाना प्रभारी गीडा और अतिरिक्त थाना प्रभारी सहजनवा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया।
लेखक: Surya Pratap Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरअधिशासी अधिकारी के सामने सरकारी काम में बाधा, युवक पर हमला करने का आरोप
गोरखपुर /गोला ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जर्जर बिजली पोल के सर्वे के दौरान विवाद, ईंट से हमला करने के प्रयास का भी आरोप; युवक ने अब तक थाने में नहीं दी लिखित शिकायत गोरखपुर/गोला। गोला उपनगर के वार्ड संख्या-14 में जर्जर बिजली पोल और तारों को बदलने व स्थानांतरित करने के लिए किए जा रहे […]
जुर्म


