गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-
ARG Events एवं Praloveshi के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा सीजन-4; देवरिया और गोरखपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक रंगारंग कार्यक्रम, संगीत, डांस, पुरस्कार और मनोरंजन का होगा संगम।
गोरखपुर/देवरिया नवरात्रि के पावन अवसर पर इस वर्ष भी पूर्वांचल के लोगों के लिए ‘डांडिया महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ARG Events एवं Praloveshi के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह महोत्सव अपने चौथे सीजन में प्रवेश कर रहा है।
आयोजन का उद्देश्य लोगों को सांस्कृतिक विरासत, संगीत और उत्सव की परंपरा से जोड़ना है।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ 16 और 17 अक्टूबर को महाराणा अग्रसेन कॉलेज ऑफ कॉमर्स, देवरिया में होगा। इसके बाद 18 अक्टूबर को नारायणी ब्लॉसम रिजॉर्ट, मेडिकल रोड, गुलरिहा, गोरखपुर में डांडिया नाइट आयोजित की जाएगी। वहीं, 19 और 20 अक्टूबर को न्यू गोल्डेन मैरिज लॉन, कैलाशपुरी कॉलोनी, सिंघड़िया, कुड़ाघाट, गोरखपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस आयोजन में प्रतिभागियों के लिए लाइव म्यूजिक, डांस, फूड स्टॉल, पंजाबी ढोल, लकी ड्रॉ और आकर्षक पुरस्कारों की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।
Special Media Partner






