गोरखपुर। संत रविदास सरस्वती शिशु मंदिर माधवपुर गोरखपुर में सम्पन्न हुआ सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय की बहनें निशा, शिखा, रोशनी, रानी निधि तथा सहयोगी बहनों द्वारा प्रस्तुत रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती,अहिल्याबाई होलकर का स्वरूप चित्रण और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित नाट्य नृत्य ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।


