ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव
गोलाबाजार।मकर संक्रांति हिन्दू धर्म में मनाए जाने वाले प्रमुख त्यौहारों में से एक है। जिसे उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। इस दिन सूर्य धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करता है। इस वजह से इस पर्व को उत्तरायण भी कहा जाता है। इस दिन से मांगलिक कार्यों की शुरूआत हो जाती है। मकर सक्रांति के दिन दान पुण्य का बहुत महत्त्व होता है। इसके साथ ही इस पर्व पर पतंग उठाने की भी प्रथा है। लोग एक-दूसरे को मकर संक्रांति के दिन मैसेज भेजकर शुभकामनाएं देते हैं।कुछ ऐसा ही उपनगर गोला के कचहरी चौराहा स्थित एलपीएम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने रेत पर गुड,तिल, लड्डू,दही की मटकी,सूर्य देव व खिचडी का चित्रण कर क्षेत्र के लोगों को मकर संक्रान्ति व प्रयागराज में लग रहे महाकुंभ की शुभकामनाएं दी है।जो लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहा।विद्यालय संरक्षक पूर्व चेयरमैन गिरधारी लाल स्वर्णकार, प्रबंधक भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार,प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा, प्रहलाद वर्मा तथा प्रधानाचार्या एकता वर्मा व रेवरेण्ट डीके सिंह ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रतिभा की सराहना की।

