गोला बाजार। गोला थाना क्षेत्र के चौकड़ी गाँव में दरवाजे पर पेशाब करने को लेकर दो पट्टीदारो के बीच विवाद हो गया। यह विवाद मारपीट मे बदल गया। घटना 14 दिसंबर की शाम करीब 5 बजे की है। गोला पुलिस ने दोनो पक्षो की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पहले पक्ष की ओर से राजेंद्र यादव की पत्नी बेबी यादव ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा नीरज यादव मानसिक रुप से अस्वस्थ है। 14 दिसंबर की शाम उसने अपनी जेठानी राजकुमारी (शिवशंकर की पत्नी) के दरवाजे के पास पेशाब कर दिया।इस पर राजकुमारी ने गाली-गलौज शुरु कर दी। जब बेबी ने गाली देने से मना किया तो विवाद बढ़ गया। बेबी का आरोप है कि राजकुमारी, प्रतीक दुबे (बबलू दुबे का बेटा)और राज यादव (शिवशंकर का बेटा)ने लाठी-डंडो और लात-घुंसो से उनके साथ मारपीट की।बीच-बचाव करने आए उनके पति राजेंद्र यादव तथा बेटों धीरज यादव और सिर फट गए।
दूसरे पक्ष से शिवशंकर की पत्नी राजकुमारी ने अपनी शिकायत मे आरोप लगाया कि नीरज यादव को उनके घर के पास पेशाब करने से मना करने पर राजेंद्र यादव, उनकी पत्नी बेबी, और बेटे धीरज और नीरज यादव नाराज हो गये। उन्होने उनके घर मे घुसकर ईटों और लात-घुंसों से मारपीट की। इस मामले मे राजकुमारी को गंभीर चोटें आई। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आए उनके बेटे किशन को भी पीटकर घायल कर दिया गया।
थाना प्रभारी राहुल कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनो पक्षों की शिकायत प्राप्त हुई है।मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।शिकायतो के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस)2023 की धारा 151(2), 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।