गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-
9 वर्ष की गोरखपुर यात्रा और संस्थान के 60 वर्ष पूरे होने पर हुआ विशेष आयोजन, श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन ने मोहा मन
गोरखपुर। भारतीय योग संस्थान द्वारा गोरखपुर में 9 वर्ष पूर्ण होने और संस्थान के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। रैम्पस स्कूल, साहपुर थाना के पास आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योग केंद्रों से आए साधक-साधिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में योग के साथ दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
वार्षिक उत्सव के दौरान विभिन्न केंद्रों के साधक-साधिकाओं ने योग प्रदर्शन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रेरणादायक नाट्य मंचन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली के साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन बना विशेष आकर्षण
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन की भावपूर्ण प्रस्तुति रही। मित्रता, प्रेम, समानता और आत्मीयता का संदेश देने वाली इस प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में भारतीय योग संस्थान गोरखपुर की जिला प्रमुख श्रीमती कविता भाटिया, क्षेत्रीय मंत्री, संगठन मंत्री एवं संस्थान के अन्य पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।







