कांवड़ यात्रा व कानून-व्यवस्था पर सौंपा ज्ञाप– मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार कर्ण सिंह को सौंपा, मांसाहार की दुकानों पर नियमों के पालन की उठाई मांग– कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा व संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी की मांगफोटो कैप्शन : नौतनवा तहसील में मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपते करणी सेना एवं हिन्दू रक्षा दल के पदाधिकारी।अरविंद कुमार (ब्यूरो चीफ नौतनवा)
नौतनवा : सावन माह में धार्मिक आस्था, सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की मांग को लेकर बुधवार को करणी सेना और हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार कर्ण सिंह को सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सावन के दौरान बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री क्षेत्र से होकर गुजरते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुविधाओं के साथ-साथ धार्मिक भावनाओं का सम्मान सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।ज्ञापन में कहा गया कि पूर्व में नौतनवा क्षेत्र में पनीर रोल के स्थान पर कथित रूप से चिकन रोल दिए जाने की घटना से तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई थी। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच कराई जाए तथा मांस एवं मांसाहार से संबंधित दुकानों के संचालन को लेकर लागू नियमों के अनुसार आवश्यक प्रशासनिक निर्णय लिया जाए।संगठन ने मांग की कि कांवड़ यात्रियों के लिए पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा, स्वच्छता, विश्राम स्थल और सुचारु यातायात की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा धार्मिक भावनाएं भड़काने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर सावन माह को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने की भी मांग उठाई गई।इस दौरान करणी सेना के जिलाध्यक्ष सत्यम सोनी, हिंदू रक्षा दल के जिला उपाध्यक्ष अभय प्रताप राय, रामप्रीत कन्नौजिया, आदर्श तिवारी, शिवकुमार चौहान, दीपचंद चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांवड़ यात्रा व कानून-व्यवस्था पर सौंपा ज्ञापन
कांवड़ यात्रा व कानून-व्यवस्था पर सौंपा ज्ञाप – मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार कर्ण सिंह को सौंपा, मांसाहार की दुकानों पर नियमों के पालन की उठाई मांग – कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा व संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी की मांग फोटो कैप्शन : नौतनवा तहसील में मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपते करणी […]
Arvind Tripathi
प्रकाशित: गुरुवार, 23 जुलाई 2026 | 11:59 AM
पठन समय: 2 मिनट

लेखक: Arvind Tripathi
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
You are commenting as a Guest. Or Log in?
सम्बंधित समाचार
उत्तर प्रदेशभव्य दुर्गा पूजा दीपोत्सव, प्रसाद वितरण से भक्तिमय हुआ पशुपतेश्वर महादेव मंदिर परिसर
सिद्धार्थनगर ब्यूरो / अनुराग त्रिपाठी, निष्पक्ष टुडे ऐचनी में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का संगम — मां दुर्गा के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, भक्तों के बीच वितरित हुआ प्रसाद सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के ग्राम ऐचनी स्थित ऐतिहासिक पशुपतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भक्ति, आस्था और धार्मिक उल्लास का मनोहारी दृश्य देखने को मिला। भव्य […]
Anurag Tripathi
16 अक्टूबर 20263 मिनट
धर्मरानोपाली सत्यनारायण मंदिर में दस दिवसीय गुरु पर्व महोत्सव शुरू, 5 अक्टूबर को राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल
ब्यूरो चीफ नीलम सिंह अयोध्या। रानोपाली स्थित उदासीन संगत ऋषि आश्रम यानी सत्यनारायण मंदिर में दस दिवसीय गुरु पर्व महोत्सव का भव्य शुभारंभ धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में हुआ। महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई है। दस दिवसीय आयोजन के दौरान विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम […]
Neelam Singh
29 सितंबर 20263 मिनट
देशSPECIAL REPORT SC/ST व्यक्ति का अन्य जाति से विवाह: सरकार क्यों देती है प्रोत्साहन राशि?
निष्पक्ष टुडे /SPECIAL REPORT 26,050 लाभार्थी… लाखों रुपये की सहायता… लेकिन सवाल—क्या सामाजिक एकीकरण के नाम पर सरकार विवाह के फैसलों को आर्थिक रूप से प्रभावित कर रही है? नई दिल्ली/लखनऊ।भारत में SC/ST समुदाय के व्यक्ति का अन्य जाति के व्यक्ति से विवाह होने पर केंद्र और विभिन्न राज्य सरकारों की ओर से आर्थिक प्रोत्साहन […]
Anurag Tripathi
20 सितंबर 20268 मिनट
धर्मबालाजी सरकार दरबार में धूमधाम से मना गणेश चतुर्दशी एवं हरीतालिका तीज
गोरखपुर। आज इस पावन अवसर पर श्री बालाजी मंदिर में प्रातः काल से मात्र शक्तियों का अपार संख्या में आकर भगवान नर्वदेश्वर को जल अच्छत दूध पुष्प के साथ पूजन अर्चन शुरू हुआ। पूरा दिन देर रात तक चलता रहा। बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जितेंद्र मणि तिवारी तथा उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे […]
Shishir Srivastava
14 सितंबर 20261 मिनट

