“फिल्म निर्माता एवं प्रख्यात व्यवसायी अनंत सिताराम जाधव जयेश इंटरनेशनल फिल्म्स के जरिए भोजपुरी सिनेमा को दे रहे हैं नई दिशा” भोजपुरी फिल्म जगत के चर्चित फिल्म निर्माता, उद्यमी एवं व्यवसायी अनंत सिताराम जाधव का जन्मदिन आज 22 नवंबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर उन्हें फिल्म जगत के […]
“फिल्म निर्माता एवं प्रख्यात व्यवसायी अनंत सिताराम जाधव जयेश इंटरनेशनल फिल्म्स के जरिए भोजपुरी सिनेमा को दे रहे हैं नई दिशा”
भोजपुरी फिल्म जगत के चर्चित फिल्म निर्माता, उद्यमी एवं व्यवसायी अनंत सिताराम जाधव का जन्मदिन आज 22 नवंबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर उन्हें फिल्म जगत के कलाकारों, निर्माता-निर्देशकों, मित्रों, शुभचिंतकों और सहयोगियों की ओर से जन्मदिन की ढेरों बधाइयां एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं। उनके जन्मदिन पर लोग उनके स्वस्थ, सुखद, सफल और उज्ज्वल जीवन की कामना कर रहे हैं।
गौरतलब है कि अनंत सिताराम जाधव ने अपनी मेहनत, दूरदर्शी सोच और व्यावसायिक कुशलता के दम पर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है। वे एक सफल उद्यमी, रियल एस्टेट डेवलपर, फिल्म निर्माता और व्यवसायी के रूप में सक्रिय हैं। रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर, फूड इंडस्ट्री, फिल्म निर्माण और डिजिटल मीडिया जैसे क्षेत्रों में उनका व्यावसायिक विस्तार उनकी बहुआयामी प्रतिभा और नई संभावनाओं को तलाशने की सोच को दर्शाता है।
विदित हो कि रियल एस्टेट एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अनंत सिताराम जाधव जयेश इंफ्रास्ट्रक्चर एंड प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। जयेश ग्रुप के अंतर्गत जयेश इन्फिनिटी, जयेश कैलिस्टो, जयेश आइकॉनिक, जयेश एवेन्यू, जयेश रेजिडेंसी, जयेश क्लासिक, जयेश विला और दामोदर पैलेस जैसे कई प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसके अतिरिक्त वे अन्य व्यावसायिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं।
फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अनंत सिताराम जाधव की विशेष रुचि रही है। जयेश इंटरनेशनल फिल्म्स के बैनर तले उन्होंने भोजपुरी और मराठी सिनेमा में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई है। उनके फिल्म निर्माण से जुड़ी फिल्मों में ‘शुभारंभ’, ‘कोहिनूर’, ‘सास बहू की चाल’, ‘आपके प्यार में’, ‘होई ना सहाय छठी मइया’, ‘चिराग’ और ‘खराटे’ जैसी भोजपुरी फिल्में शामिल हैं। वहीं मराठी फिल्म ‘सारी वर सारी’ भी उनके फिल्मी सफर का हिस्सा है।
उल्लेखनीय है कि निर्माता अनंत सिताराम जाधव ने जयेश इंटरनेशनल फिल्म्स एवं किट हिट मूवीज के बैनर तले अपनी नई भोजपुरी फिल्म ‘अनपढ़ बहुरिया बीए पास’ की शूटिंग का गुजरात के राजपीपला में शुरू किया है। फिल्म का निर्देशन सुनील मांझी कर रहे हैं। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में गुंजन पंत, कुणाल सिंह, माया यादव, गिरीश शर्मा, बीरेन्द्र झा, सुधांशु राय, पूजा मिश्रा, रंभा साहनी और नीलम शर्मा सहित कई कलाकार नजर आएंगे।
बता दें कि फिल्म निर्माण के साथ फ़िल्म निर्माता अनंत सिताराम जाधव ने दो यूट्यूब चैनल “किट किट” और “किट हिट मूवीज” शुरू किया है, जिस पर मनोरंजनपूर्ण म्यूजिकल वीडियो और फिल्में रिलीज की जा रही है। वहीं फूड इंडस्ट्री में विलेज फूड ट्रेडिशनल प्राइवेट लिमिटेड और सप्तम फूड्स प्राइवेट लिमिटेड से भी उनका जुड़ाव है। अनंत सिताराम जाधव का व्यक्तित्व व्यवसाय और मनोरंजन के बीच एक बेहतर सामंजस्य स्थापित करने का उदाहरण हैं। वे लगातार नए प्रोजेक्ट्स के साथ आगे बढ़ रहे हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में उनका योगदान निश्चित रूप से सराहनीय है।