आचार्य देवो भवः सम्मान से सम्मानित हुए युवा गीतकार निर्भय निनाद
बड़हलगंज (गोरखपुर)- बड़हलगंज विकास खंड के ग्राम सिधुआपार के युवा गीतकार निर्भय निनाद को पिछले वर्ष प्रकाशित उनकी पुस्तक पास जब से तुम नहीं, के लिए रविवार को गाजियाबाद में संस्था नेकी की राह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सिनेमा और टेलीविजन की दुनिया मे प्रख्यात अभिनेता मुकेश खन्ना एवं पद्मश्री जगजीत सिंह ने निर्भय निनाद को आचार्य देवो भवः सम्मान से सम्मानित किया। ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी निर्भय निनाद ने राष्ट्रीय युवा सम्मान, गोमती साहित्य रत्न सहित अनेकों सम्मान प्राप्त कर साहित्य जगत में क्षेत्र का मान बढ़ाया है। निर्भय की इस उपलब्धि पर डॉ प्रवीण तिवारी, डॉ एन चौबे, सिद्धपीठ मदरिया के उत्तराधिकारी श्री श्रीशदास जी महाराज, चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी, कवि संगम मिश्र, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, राजीव पाण्डेय, कवि दिनेश बावरा, कवि नवल सुधांशू, रमेश चंद शर्मा, योगी योगेश सहित चिल्लूपार क्षेत्र के अनेकों लोगों ने उन्हें बधाई दी।
आचार्य देवो भवः सम्मान से सम्मानित हुए युवा गीतकार निर्भय निनाद
आचार्य देवो भवः सम्मान से सम्मानित हुए युवा गीतकार निर्भय निनाद बड़हलगंज (गोरखपुर)- बड़हलगंज विकास खंड के ग्राम सिधुआपार के युवा गीतकार निर्भय निनाद को पिछले वर्ष प्रकाशित उनकी पुस्तक पास जब से तुम नहीं, के लिए रविवार को गाजियाबाद में संस्था नेकी की राह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सिनेमा और टेलीविजन की दुनिया मे […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
देश‘कैलाश के निवासी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर शिवानी सिंह का नया बोलबम गीत
सावन का मनभावन और पावन महीना में भोलेनाथ की महिमा और उनके प्रीति श्रद्धा भक्ति देखते ही बनता है। भगवा वस्त्र धारण किये हुए गंगाजल भरकर कांवड़ ले जाते हुए शिव भक्तों का बोलबम का नारा सुनकर मन को अति सकून मिलता है। इस शुभ अवसर पर शिव भक्तों के लिए मोस्ट फेमस म्यूजिक कंपनी […]




