संवाददाता अरविंद कुमार तिवारी
अयोध्या/भारी बारिश… सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब… गूंजते नारे… और भाजपा के झंडों से पटा स्वागत स्थल। अयोध्या में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के प्रथम आगमन पर ऐसा स्वागत देखने को मिला, जिसने सियासी माहौल में जोश भर दिया।राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के अयोध्या पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। स्वागत समारोह में पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जुटे। बारिश भी कार्यकर्ताओं के कदम नहीं रोक सकी और स्वागत स्थल पर लगातार उत्साह का माहौल बना रहा।हरीश द्विवेदी के स्वागत में फूल-मालाओं की जमकर बारिश हुई। उन्हें विशाल फूलों की माला पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया गया। जैसे ही राष्ट्रीय महामंत्री स्वागत स्थल पर पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया।इस दौरान पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी को गदा भेंट कर सम्मानित किया। गदा सौंपे जाने के साथ ही कार्यकर्ताओं में उत्साह और बढ़ गया।
स्वागत समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बना। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। चारों तरफ भाजपा के झंडे, कार्यकर्ताओं की भीड़ और नारों की गूंज नजर आई।कार्यकर्ताओं ने हरीश द्विवेदी के स्वागत में जमकर नारे लगाए और उनका अभिनंदन किया। वहीं ऋषिकेश उपाध्याय और उनके समर्थकों की सक्रियता भी कार्यक्रम में साफ नजर आई।
अयोध्या की धरती पर राष्ट्रीय महामंत्री के प्रथम आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। स्वागत समारोह ने यह संदेश जरूर दिया कि संगठन के नए राष्ट्रीय महामंत्री के अयोध्या आगमन को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में जबरदस्त ऊर्जा और उत्साह है।
बारिश की बूंदों के बीच उमड़ी भीड़, फूलों की माला, गदा से सम्मान और गूंजते जयघोष ने पूरे स्वागत समारोह को यादगार बना दिया।अयोध्या में स्वागत का यह नजारा सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के जोश और संगठन के प्रति उत्साह की बड़ी तस्वीर बनकर सामने आया।



