गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-
जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे
गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला।

श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया।
🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान
अयोध्या से आए धर्मगुरु एवं प्रसिद्ध कथा वाचक आनंद जी महाराज ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और मातृशक्ति मंदिर परिसर में मौजूद रहे। बालाजी सरकार के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
🔹 ट्रस्ट के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन
विज्ञापन (In-Article Banner - Fluid)
Direct / AdSense Ad Slot
यह धार्मिक आयोजन बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में और उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे ‘बबलू’ की देखरेख में संपन्न हुआ।
🔹 देर रात तक मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
मुकुट धारण कराने के बाद भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों के बीच देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में उमड़ती रही। करीब रात एक बजे तक भक्तों का आवागमन जारी रहा।

🔹 जन्मोत्सव के बाद भंडारे का आयोजन
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियों के साथ बालाजी दरबार में भंडारे का भी आयोजन किया गया।
श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में एक शाम समर्पित करें।

आयोजन से जुड़े लोगों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की और कहा— आइए, एक शाम श्रीकृष्ण भगवान के नाम करें।








