- बड़हलगंज थाने में तैनात सिपाही ने की खुदकुशी
गोरखपुर । बड़हलगंज थाने पर तैनात एक सिपाही की फंदे से लटकी हुई लाश मिली है। हालांकि, उसने सुसाइड किया है कि या फिर उसकी हत्या की गई है, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। अरुण कुमार (26) बलिया जिले का रहने वाला था और वह यहां बड़हलगंज थाने पर तैनात था। यहां उसकी पहली पोस्टिंग थी।अरुण थाने के पास ही यहीं किराए का कमरा लेकर रहता था। गुरुवार को सिपाही थाने पर यह कहकर निकला था कि मेरी तबियत ठीक नहीं है, मैं घर जा रहा हूं। तभी से वह ड्यूटी पर नहीं आया।शनिवार को बड़हलगंज इलाके के सिधुआपार स्थित उसके किराए के कमरे से अचानक तेज बदबू आने लगी। मकान मालिक रूदल यादव ने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद शक होने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो सिपाही अरुण का शव कुंडी से लटका हुआ मिला। उसने गमछा से फंदा लगाया हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने मृतक सिपाही के घर वालों को इसकी सूचना दे दी है। अरुण की अभी शादी नहीं हुई थी।जांच में जुटी पुलिस.
मकान मालिक की सूचना पर सीओ रत्नेश्वर सिंह, थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल किए, लेकिन फिलहाल मौत की वजह पता नहीं चल सकी है। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। पुलिस की सूचना पर अरुण के परिवार से उसका चचेरा भाई यहां पहुंचा है।
बड़हलगंज थाने में तैनात सिपाही ने की खुदकुशी
बड़हलगंज थाने में तैनात सिपाही ने की खुदकुशी गोरखपुर । बड़हलगंज थाने पर तैनात एक सिपाही की फंदे से लटकी हुई लाश मिली है। हालांकि, उसने सुसाइड किया है कि या फिर उसकी हत्या की गई है, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। अरुण कुमार (26) बलिया जिले का रहने वाला था और वह […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
अयोध्या, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की भव्य सौगात
ब्यूरो चीफ नीलम सिंह अयोध्या। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के सौजन्य से आयोजित पत्रकार साथियों की भव्य विंध्याचल धाम यात्रा ने धार्मिक आस्था, भाईचारे और सौहार्द का ऐसा अद्भुत संगम रचा, जिसने पत्रकार जगत के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। अयोध्या से विंध्याचल पहुंचे पत्रकार साथियों ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन कर सुख, शांति और […]


