महाभारत का जिक्र होते ही हर किसी के जेहन में कौरव और पांडव के बीच हुए ऐतिहासिक युद्ध का प्रतिबिंब बरबस छा जाता है, मगर आज के युग में घर-घर में हो रहे लड़ाई झगड़ों का भी महाभारत से तुलना की जाती है और लोग अनायास ही कह उठते हैं कि घर-घर का महाभारत। लेकिन फिल्म प्रोडक्शन हाउस ‘जॉली हिट्स एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘भाभियों का महाभारत’ सुनकर लोगों में एक नई जिज्ञासा बन गई है। इस फ़िल्म टाइटल जो भी सुन रहा है, उनके मन में एक ही कौतूहल मच रही है कि आखिर भाभियों के बीच कैसे महाभारत हो सकती है? खैर यह तो फिल्म के निर्माता और निर्देशक ही जानें कि इस महाभारत में वे क्या दिखाने वाले हैं? मगर इसका उत्तर जानने के लिए हमें इस फिल्म के रिलीज होने का तक का इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग कंप्लीट हो चुकी है।
गौरतलब है कि जॉली हिट्स एंटरटेनमेंट’ बैनर के तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘भाभियों का महाभारत’ की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला भदोही के महाराजगंज के विभिन्न क्षेत्र में की गई है। इस फिल्म की शूटिंग कंप्लीट होने पर फिल्म की पूरी यूनिट में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस फिल्म में काम करके हर कोई बहुत खुश और उत्साहित हैं। इस फिल्म के निर्माता अमरजीत कश्यप, मुकेश जवाहिर चौहान, के के सोनी हैं। कुशल निर्देशन की कमान निर्देशक चन्दन सिंह ने संभाला है। एसोसिएट डायरेक्टर अनिल विश्वकर्मा, असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल पांडेय, अमन सिंह, रोशन खान, लेखक अनिल विश्वकर्मा, गीतकार शेखर मधुर, अनुज तिवारी, संगीतकार अनुज तिवारी, डीओपी डीके शर्मा, डांस मास्टर ज्ञान सिंह, आर्ट डायरेक्टर संतोष बंटी, ईपी शेखर यादव, प्रोडक्शन कंट्रोलर सुभाष प्रजापति हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार अजीत चौहान, रक्षा गुप्ता, मधु सिंह राजपूत, पल्लवी सिंह, काजल राजपूत, मनोज द्विवेदी, संजय वर्मा, के के सोनी, अमित पाठक, साहब लाल धारी, आरके गोस्वामी, रिंकू अयुषि, अनीता ओझा, पूर्वी दूबे, लवी ठाकुर, बाल कलाकार आरव, नीरज, साहिल खान हैं।
विज्ञापन (In-Article Banner - Fluid)
Direct / AdSense Ad Slot






