अज्ञात बाइक सवारों ने आयुर्वेदिक दवाखाने में लगाई आग, धू-धू कर जली दुकान
संवाददाता– एस. पी. सिंह गोरखपुर/सहजनवा । हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के हरपुर-घोठवा मार्ग के खलंगा गांव की पिच सड़क पर स्थित श्री राम आयुर्वेदिक दवा खाने में बीती शुक्रवार की रात 8 बजे दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने दुकान में आग लगा दी । जिसके बाद आयुर्वेदिक दवाखाने की दुकान धू-धू कर जलने लगी । […]

संवाददाता– एस. पी. सिंह
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के हरपुर-घोठवा मार्ग के खलंगा गांव की पिच सड़क पर स्थित श्री राम आयुर्वेदिक दवा खाने में बीती शुक्रवार की रात 8 बजे दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने दुकान में आग लगा दी । जिसके बाद आयुर्वेदिक दवाखाने की दुकान धू-धू कर जलने लगी । आग कि लपट उठती देख आसपास के लोगो ने तत्काल दुकान के मालिक को सूचना दी, जिसके बाद पहुंचे दुकान मालिक ने ग्रामीणों और पुलिस की मदद से आग बुझाई लेकिन पूरी दुकान जलकर खाक हो गयी । जिसमे हजारो रुपये की दवा जल गई ।
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
उत्तर प्रदेश45 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
45 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी *सुबह 6:30 बजे पीआरवी की सूचना पर पहुंची पुलिस; शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा *घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी, क्षेत्राधिकारी गीडा ने वीडियो बाइट जारी कर दी जानकारी संवाददाता सूर्य प्रकाश ओझा गोरखपुर।थाना सहजनवां क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हड़ही-कोड़री में रविवार सुबह एक […]
गोरखपुर


