अनुराग त्रिपाठी/ब्यूरो /सिद्धार्थनगर
32,472 नकली ढक्कन, 12,740 बारकोड और मिश्रित अंग्रेजी शराब बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार
बांसी / सिद्धार्थनगर | 06 अगस्त 2026
सिद्धार्थनगर पुलिस ने नकली अंग्रेजी शराब के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बाँसी पुलिस, एसओजी, सर्विलांस सेल और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में 32,472 नकली ढक्कन, 12,740 नकली बारकोड, 16 बोतल मिश्रित अंग्रेजी शराब, इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, अवैध चाकू और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।

नेपाल सीमा तक फैला था नेटवर्क!
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरोह ट्रांसपोर्ट के जरिए नकली ढक्कन और बारकोड मंगवाकर सिद्धार्थनगर, आसपास के जनपदों और नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में सप्लाई करता था। खाली शराब की बोतलों में शराब भरकर नकली सील लगाई जाती थी और फिर उन्हें असली ब्रांड बताकर बाजार में बेचा जाता था।
किराए के मकान से मिला नकली शराब का जखीरा
मुख्य आरोपी बलराम जायसवाल की निशानदेही पर कोइलहवा स्थित किराए के मकान पर छापा मारकर नकली शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई।
पुलिस ने संबंधित दुकान से 16 बोतल संदिग्ध मिश्रित अंग्रेजी शराब भी जब्त की है।

दुकान सील, लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई शुरू
पुलिस ने बीएनएस और आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आबकारी विभाग ने संबंधित दुकान को सील कर लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
SSP ने टीम को दिया ₹20 हजार का इनाम
इस बड़ी कार्रवाई पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने संयुक्त टीम को ₹20,000 नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से संभावित जहरीली शराब की सप्लाई पर बड़ी रोक लगी है और लाखों रुपये के सरकारी राजस्व की संभावित क्षति को भी रोका गया है।
ब्रेकिंग हाइलाइट्स :-



