गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-
🟡 170 विकास परियोजनाओं से बदलेगा गोरखपुर का स्वरूप
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 170 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का उल्लेख करते हुए महानगरवासियों को बधाई दी।
🟢 गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए कल्याण मंडपम
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में कल्याण मंडपम विकसित किए जा रहे हैं।

इनका इस्तेमाल शादी-विवाह, सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैठक और सम्मेलन के लिए किया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि इसके लिए विधायक निधि से करीब ढाई करोड़ रुपये दिए गए हैं।
🔴 इंसेफेलाइटिस पर CM योगी का बड़ा दावा
मुख्यमंत्री ने पूर्वी उत्तर प्रदेश की लंबे समय से चली आ रही इंसेफेलाइटिस की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों से अब इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया गया है।











