“आक्रोशित महिलाओं ने शव रखकर दो घंटे तक किया हंगामा” “आपरेशन से पहले इंजेक्शन लगाते ही बिगड़ी प्रसूता की तबीयत, मौत” भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के तरकुलवा स्थित जेके हॉस्पिटल पर मृतक प्रसूता का शव रखकर परिजन हंगामा करने लगे। आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद हालत बिगड़ने पर संचालक अपने निजी साधन से […]
“आक्रोशित महिलाओं ने शव रखकर दो घंटे तक किया हंगामा”
“आपरेशन से पहले इंजेक्शन लगाते ही बिगड़ी प्रसूता की तबीयत, मौत”
भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के तरकुलवा स्थित जेके हॉस्पिटल पर मृतक प्रसूता का शव रखकर परिजन हंगामा करने लगे। आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद हालत बिगड़ने पर संचालक अपने निजी साधन से रचित हास्पिटल ले गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुनः शव लेकर जेके हास्पिटल पहुंचे। अस्पताल प्रशासन हॉस्पिटल छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत करायी। तहरीर लेकर कार्रवाई करने का आश्वासन दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस रखवायी है। तहरीर लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत परसौना निवासी रामचंद्र की पुत्री नीतू का विवाह महाराजगंज जनपद के श्याम देउरवाथाना क्षेत्र के लखीमा निवासी सुनील हरिजन से हुआ था। नीतू करीब 7 माह अपने मायके परसौना में रहती थी। शनिवार सुबह 9:00 बजे प्रसव पीड़ा होने पर, नीतू अपने मां के साथ पैदल पड़ोसी गांव तरकुलहा स्थित जेके हॉस्पिटल पहुंची। मृतका की मां कमलावती देवी के मुताबिक जेके हास्पिटल के डॉक्टर ने प्रसव कराने के लिए 40 हजार में तय कर 40 हजार जमा कर लिया। एडमिट करके बोतल चढ़ने लगा। करीब 30 मिनट बाद ऑपरेशन थिएटर में ले गए। कुछ छड़ के बाद स्ट्रेक्चर पर बाहर निकाल कर अपने निजी साधन से बीआरडी मेडिकल कालेज ले गए। वहां नीतू का शव गेट पर उतार कर फरार हो गए। मृतका का पति एम्बुलेंस से शव लेकर तरकुलहा स्थित जेके हास्पिटल पहुंचा। वहां आक्रोशित महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। हास्पिटल प्रशासन छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस से आक्रोशित महिलाओं ने पोस्टमार्टम कराने और संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करने लगी। करीब दो घंटे बाद महिलाओ को पुलिस कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए समझा-बुझाकर शांत करायी। शव को कब्जे में ली।
प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस रखवाया गया है। तहरीर मिली है केस दर्ज कार्रवाई की जाएगी।