अतरिक्त दहेज की मांग को लेकर पत्नी को पीटकर घर से निकाला, केस दर्ज
सहजनवा थाना क्षेत्र के पिपरा निवासिनी निशा चौधरी पुत्री गुलाब चौधरी, ने सहजनवा थाने पर दिए तहरीर में बताया कि, इनकी शादी क्षितिज चौधरी पुत्र उदित नारायण चौधरी, निवासी कदमा, जिला संतकबीर नगर से 12 जुलाई 2024 को सम्पन्न हुई, और मेरे पिता ने अपने सामर्थ के अनुसार पांच लाख रुपए नगद, सोने की अंगूठी […]

सहजनवा थाना क्षेत्र के पिपरा निवासिनी निशा चौधरी पुत्री गुलाब चौधरी, ने सहजनवा थाने पर दिए तहरीर में बताया कि, इनकी शादी क्षितिज चौधरी पुत्र उदित नारायण चौधरी, निवासी कदमा, जिला संतकबीर नगर से 12 जुलाई 2024 को सम्पन्न हुई, और मेरे पिता ने अपने सामर्थ के अनुसार पांच लाख रुपए नगद, सोने की अंगूठी और माला दिया था । फिर भी पति द्वारा शादी के दूसरे दिन से ही एक कार और 5 लाख रुपए और नगद की मांग की जाने लगी । मैने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, पिता के द्वारा असमर्थता जाहिर करने पर पति द्वारा 24 अक्टूबर 2024 को गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मार पीट कर जान से मारने की कोशिश भी की और अंत में मुझे घर से बाहर निकाल दिया ।
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
जुर्मशादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म, बिहार से आरोपी गिरफ्तार
एक वर्ष से आरोपी की तलाश में जुटे थे उपनिरीक्षक सौरभ शर्मा, लगातार दी जा रही थी दबिश। संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। सहजनवा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी […]




