फ़िल्म निर्देशक से निर्माता बने ‘धीरू यादव’ की होम प्रोडक्शन सामाजिक भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ के माध्यम से समाज को आईना दिखाने का काम कर रहे हैं। इस फ़िल्म का दूसरा इमोशनल गाना ‘किस्मत’ प्यारो एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है, जोकि बहुत ही मार्मिक, हृदयस्पर्शी और भावनात्मक है। यह गाना दिल को छूने वाला है तथा समाज को जागरूक करने वाला भी है। ये गाना चांदनी सिंह और राघव पांडेय पर फिल्माया गया है। इसमें केंद्रीय भूमिका में वे दोनों स्टार लोगों का दिल जीत रहे हैं। यह गाना देखने और सुनने में बहुत प्यारा लग रहा है। इस गाने को सिंगर खुशबू जैन ने गाया है। गीतकार छोटू यादव ( सुरजीत), संगीतकार रत्नेश सिंह हैं। रिकॉर्डिंग शिवम् यादव, मिक्सिंग अवनीश सिंह ने किया है।
गौरतलब है कि प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एलएलपी, एबीसीडी फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट प्रस्तुत निर्माता धीरू यादव द्वारा निर्मित और डायरेक्टर अभिषेक दूबे निर्देशित इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में चांदनी सिंह और राघव पांडेय हैं तथा खलनायक की भूमिका में संजय पांडेय हैं। साथ में मनोज टाइगर, संदीप यादव, देव सिंह, महेश आचार्य, अनूप अरोड़ा, जे पी सिंह, नवीन शर्मा, राघव पांडेय, रागिनी राय, योगेश पांडेय ने भी अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म को कई सुपरहिट फिल्म लिखने वाले लेखक धर्मेंद्र सिंह ने लिखी है।
धीरू यादव की फिल्म ‘मकान’ का दूसरा गाना ‘किस्मत’ प्यारो एंटरटेनमेंट ने किया रिलीज
फ़िल्म निर्देशक से निर्माता बने ‘धीरू यादव’ की होम प्रोडक्शन सामाजिक भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ के माध्यम से समाज को आईना दिखाने का काम कर रहे हैं। इस फ़िल्म का दूसरा इमोशनल गाना ‘किस्मत’ प्यारो एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है, जोकि बहुत ही मार्मिक, हृदयस्पर्शी और भावनात्मक है। यह गाना दिल […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
अनंत सिताराम जाधव ने रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर, फूड इंडस्ट्री और मनोरंजन जगत में बनाई खास पहचान, जन्मदिन बना खास
“फिल्म निर्माता एवं प्रख्यात व्यवसायी अनंत सिताराम जाधव जयेश इंटरनेशनल फिल्म्स के जरिए भोजपुरी सिनेमा को दे रहे हैं नई दिशा” भोजपुरी फिल्म जगत के चर्चित फिल्म निर्माता, उद्यमी एवं व्यवसायी अनंत सिताराम जाधव का जन्मदिन आज 22 नवंबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर उन्हें फिल्म जगत के […]




