वरिष्ठ संवाददाता : मनोज कश्यप।
गोरखपुर। अवैध शराब के निर्माण/बिक्री/परिवहन/भंडारण के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी गोरखपुर महोदय के निर्देश पर आज दिनाक-20.08.2026 को सुबह 6:00 बजे से एस. एन.वर्मा,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2, कैम्पियरगंज, अति. प्रभार सेक्टर~2 सदर द्वारा मय स्टॉफ राजघाट थानान्तर्गत अवैध कच्ची शराब के विभिन्न संदिग्ध स्थलों/ ग्रामों में दबिश दी गई ।
दबिश के दौरान रहमतनगर चौकी अन्तर्गत हरबर्ट बँधा के समीप लगभग 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ मौके पर 01अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत एक अभियोग पंजीकृत किया गया।







