स्पोर्ट डेस्क निष्पक्ष टुडे :- फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की शानदार अर्धशतकीय भारत ने एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। रोमांचक मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 […]
स्पोर्ट डेस्क निष्पक्ष टुडे :-
फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की शानदार अर्धशतकीय
भारत ने एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। रोमांचक मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन ही बना सकी।
भारत की धमाकेदार बल्लेबाजी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को ओपनर अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। अभिषेक ने महज 28 गेंदों में 61 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के शामिल रहे।
इसके बाद तिलक वर्मा ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों पर 51 रन की शानदार पारी खेली। इन पारियों की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 211 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
पाकिस्तान की कोशिश, लेकिन जीत से दूर –
212 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा। हसन नवाज ने 96 रन की शानदार पारी खेली, जबकि सईम अयूब ने 29 रन बनाए।
हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने निर्णायक मौकों पर विकेट निकालकर पाकिस्तान की रनगति पर लगाम लगा दी। अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट हासिल किए। अंत में पाकिस्तान 192 रन तक ही पहुंच सका और भारत ने मुकाबला 19 रन से जीत लिया।
पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा टी-20 स्कोर –
इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में अपना सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सर्वोच्च स्कोर 192/5 था, जो 2012 में अहमदाबाद में बनाया गया था।
लगातार दूसरी बार गोल्ड –
इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल हासिल किया। भारत की जीत में अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर की गेंदबाजी ने अहम भूमिका निभाई।