“प्रेमिका ने प्रेमी को उकसाया तो वीडियो कॉल कर बोला- मै जान दे रहा हूं ,फिर फांसी के फंदे पर लटक गया प्रेमी मृतक के घर वालों ने लगाए गंभीर आरोप” प्रभारी ब्यूरो – संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर खजनी थाना क्षेत्र के महुआ डाबर चौकी अंतर्गत डोमरघाट निवासी मंजीत निषाद पुत्र छोटेलाल निषाद उम्र […]
“प्रेमिका ने प्रेमी को उकसाया तो वीडियो कॉल कर बोला- मै जान दे रहा हूं ,फिर फांसी के फंदे पर लटक गया प्रेमी मृतक के घर वालों ने लगाए गंभीर आरोप”
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)
प्रभारी ब्यूरो – संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर
खजनी थाना क्षेत्र के महुआ डाबर चौकी अंतर्गत डोमरघाट निवासी मंजीत निषाद पुत्र छोटेलाल निषाद उम्र लगभग 20 वर्ष ने अज्ञात कारणों से फांसी के फंदे पर लटकर अपनी जान दे दी।
परिजनों ने बताया कि सुबह होने पर जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो खिड़की रास्ते घर वाले देखे तो वह फंदे से लटका दिखा तब उसे दरवाजा तोड़कर परिवार शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर खजनी पुलिस शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक का मोबाइल अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।
वहीं मृतक के पिता छोटे लाल निषाद एक स्कूल में देख-रेख करते हैं और उनकी पत्नी दाई का काम करती है। मृतक चार भाई एवं एक बहन हैं। तीन भाई बाहर कमाते हैं बहन की शादी हो गई है। मृतक भाई बहन मे सबसे छोटा था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मंजीत निषाद किसी अज्ञात लड़की से लगभग 3 साल से बात कर रहा था। आए दिन दोनों में झगड़ा भी हो ता रहता था। 2 दिन पूर्व शाम को जब वह खाना खा रहा था। तभी लड़की से बात करते-करते खाना फेंक दिया। बीती रात को भी युवक ने खाना खाकर अपने कमरे में सोने गया, तब रात को 11 बजे के लगभग अपने प्रेमिका से बात करने लगा, बातों बातों में एक दूसरे से पुनः नोक झोंक होने लगा। तभी युवक ने बोला हम फांसी लगा लेंगे, प्रेमिका ने कहां लगा लो, खुदकुशी से पहले युवक ने अपनी प्रेमीका को वीडियों कॉल कर कहा कि “देख मैं जान दे रहा हूं और फंदे पर झूल गया।”
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की जा रही है।
इस संदर्भ मे खजनी पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।