गोरखपुर के अभूतपूर्व विकास में मीडिया की सकारात्मकता महत्वपूर्ण : रविकिशन
“गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की कार्यकारिणी को सांसद ने किया सम्मानित” गोरखपुर, 31 मार्च। सुप्रसिद्ध सिने स्टार और गोरखपुर के सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में गोरखपुर का जो अभूतपूर्व और अकल्पनीय विकास हुआ है उसमें मीडिया की सकारात्मकता का भी महत्वपूर्ण योगदान है। मीडिया से मिलने […]

रविकिशन ने कहा कि गोरखपुर में उनके निवेदन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक फ़िल्म सिटी बनाने जा रहे हैं। इससे बड़ी संख्या में स्थानीय कलाकारों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस अवसर पर सांसद रविकिशन का स्वागत करते हुए गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के अध्यक्ष रीतेश मिश्र ने आइफा अवार्ड मिलने पर रविकिशन को बधाई दी और कहा कि रविकिशन संसद और फिल्मों, दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोरखपुर का मान बढ़ा रहे हैं। संचालन महामंत्री पंकज कुमार श्रीवास्तव ने किया।
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
न्यूज़अद्वितीय रहा चार दिवसीय पदयात्रा, जनता ने किया स्वागत
जनता बोली ऐसा जनसंपर्क अभियान पहले नहीं देखा, गांव-गांव हो रही चर्चा सुख-दुख में साथ, जनता के द्वार पदयात्रा ने खींचा ध्यान चिल्लूपार की मिट्टी से जुड़ाव, जनता से सीधा संवाद : मायाशंकर ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में मायाशंकर शुक्ल के नेतृत्व में निकाली […]
न्यूज़
