चाकू से गोदकर युवक की हत्या, खेत में फेका शव
गोला। थाना क्षेत्र के खिरकिटा दीगर उर्फ मटियरिया गांव में सरकारी ट्यूबवेल के पास गेहूं के खेत में बगल के गांव खिरकिटा दूबे के युवक का शव शनिवार की सुबह मिला, जिसकी चाकू से गोदकर हत्या की गई थी और शव को लाकर फेका गया था। सूचना मिलते ही एसपी साउथ जितेंद्र कुमार तोमर के […]

गोला। थाना क्षेत्र के खिरकिटा दीगर उर्फ मटियरिया गांव में सरकारी ट्यूबवेल के पास गेहूं के खेत में बगल के गांव खिरकिटा दूबे के युवक का शव शनिवार की सुबह मिला, जिसकी चाकू से गोदकर हत्या की गई थी और शव को लाकर फेका गया था। सूचना मिलते ही एसपी साउथ जितेंद्र कुमार तोमर के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड को बुलवाया। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाने लगा लेकिन स्वजनों ने शव रखे वाहन को रोक लिया। खबर लिखे जाने तक गांव के पास वाहन में रखा शव पड़ा हुआ था। वें लोग आरोपितों की गिरफ्तारी, सरकारी नौकरी और 50 लाख रूपया सरकारी सहायता की लिखित मांग कर रहे हैं।
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
जुर्मशादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म, बिहार से आरोपी गिरफ्तार
एक वर्ष से आरोपी की तलाश में जुटे थे उपनिरीक्षक सौरभ शर्मा, लगातार दी जा रही थी दबिश। संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। सहजनवा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी […]





