पीएनबी में रिटेल ग्राहकों के लिए आयोजित किया ऑउटरिच प्रोग्राम
“उप महाप्रबंधक व मंडल प्रमुख ने ग्राहकों को वितरित किया चेक” “आउटरिच प्रोग्राम करने का उद्देश्य है कि अन्य ग्राहकों को पीएनबी के उत्पादों के प्रति जागरूक करना- अपूर्व मिश्रा (मंडल प्रमुख पीएनबी)” गोरखपुर। पंजाब नेशनल बैंक ने रिटेल ग्राहकों के लिए आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन बैंक रोड स्थित पीएनबी की शाखा पर आयोजित किया […]

गोरखपुर। पंजाब नेशनल बैंक ने रिटेल ग्राहकों के लिए आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन बैंक रोड स्थित पीएनबी की शाखा पर आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि उप महाप्रबंधक सतीश कुमार बजाज विशिष्ट अतिथि मंडल प्रमुख अपूर्व मिश्रा मुख्य प्रबंधक पंकज कुमार गुप्ता ने ग्राहकों को पेंशन लोन, कार लोन ,हाउसिंग लोन, एजुकेशनल लोन ,पर्सनल लोन आदि के चेक वितरित किए गए चेक पा कर ग्राहकों ने बैंक को धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका सपना पूरा होगा।
मीडिया से बात करते हुए पीएनबी मंडल प्रमुख अपूर्व मिश्रा ने कहा कि रिटेल ग्राहकों के लिए पेंशन लोन ,कार लोन, हाउसिंग लोन, एजुकेशनल लोन, पर्सनल लोन, गोल्ड लोन, डिजिटल उत्पाद लोन आदि आते हैं रिटेल ग्राहकों के लिए ऑउट रिच प्रोग्राम का आयोजन किया गया ताकि उन ग्राहकों के बीच पीएनबी के अन्य उत्पादों के प्रति जागरूकता पैदा करना है जिससे अन्य कस्टमर भी हमसे आकर जुड़े जो लोग हमसे जुड़े हैं उनका सम्मान करना और उन्हें आज चेक उपलब्ध कराया गया है ऑनलाइन के जरिए ग्राहक आवेदन कर सकते हैं उन्हें किसी प्रकार की भाग दौड़ नहीं करनी है लोन देने के लिए भी एक तय समय रखा गया है उसके अंदर कागजों की जांच पड़ताल करके ग्राहकों को लोन उपलब्ध कराया जाता है।
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
न्यूज़पितृ तृप्ति व रुद्र महायज्ञ की निकली भव्य शोभायात्रा
शोभा यात्रा में सैकड़ों संत, महंत के साथ हजारों लोग हुए शामिल ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज: पवित्र सरयू तट पर स्थित मुक्ति पथ पर आयोजित सप्त दिवसीय पितृ तृप्ति रुद्र महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा रविवार को धुरियापार स्थित ऐतिहासिक बाबा धवलेश्वरनाथ शिव मंदिर से […]




