इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित आज का पञ्चांग – मुख्यांश . आज दिनांक,06 दिसम्बर 2025 *शनिवार* *🏚नई दिल्ली अनुसार🏚* *🇮🇳शक सम्वत-* 1947 *🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082 *🇮🇳मास-* पौष *🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष *🗒तिथि-* द्वितीया – 21:28 तक *🗒पश्चात्-* तृतीया *🌠नक्षत्र-* मृगशिरा – 08:49 तक *🌠पश्चात्-* आर्द्रा *💫करण-* तैतिल – 11:10 तक *💫पश्चात्-* गर *✨योग-* शुभ – 11:45 तक […]
इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित आज का पञ्चांग – मुख्यांश .
आज दिनांक,06 दिसम्बर 2025
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* पौष
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* द्वितीया – 21:28 तक
*🗒पश्चात्-* तृतीया
*🌠नक्षत्र-* मृगशिरा – 08:49 तक
*🌠पश्चात्-* आर्द्रा
*💫करण-* तैतिल – 11:10 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* शुभ – 11:45 तक
*✨पश्चात्-* शुक्ल
*🌅सूर्योदय-* 06:59
*🌄सूर्यास्त-* 17:24
*🌙चन्द्रोदय-* 18:42
*🌛चन्द्रराशि-* मिथुन – दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* 11:51 से 12:32
*🤖राहुकाल-* 09:35 से 10:53
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
🔅आज शनिवार को 👉 पौष बदी द्वितीया 21:28 तक पश्चात् तृतीया शुरु , द्विपुष्कर योग सूर्योदय से 08:49 तक , बुध विशाखा नक्षत्र वृश्चिक राशि में 20:30 पर , “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , श्री मल्लीनाथ जी ज्ञानकल्याणक (जैन , पौष कृष्ण द्वितीया) , मेजर होशियार सिंह शहीदी दिवस (लब्ध परमवीर चक्र) , डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति दिवस , नागरिक सुरक्षा दिवस (भारत) , होमगार्ड स्थापना दिवस (79वां) , आकाशवाणी जम्मू की क्षेत्रीय समाचार इकाई का स्थापना दिवस (54वां) व भारत – बंगलादेश ‘मैत्री दिवस’।_
🔅कल रविवार को 👉पौष बदी तृतीया 18:27 तक पश्चात् चतुर्थी शुरू , संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत।_
आज की वाणी
व्यायामात् लभते स्वास्थ्यं
दीर्घायुष्यं बलं सुखं ।
आरोग्यं परमं भाग्यं ,
स्वास्थ्यं सर्वार्थसाधनम् ॥
भावार्थ
_व्यायाम से स्वास्थ्य, लम्बी आयु, बल और सुख की प्राप्ति होती है। नीरोगी होना परम भाग्य है और स्वास्थ्य से अन्य सभी कार्य सिद्ध होते हैं ।_
6 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1723 – सम्राट कैरेल ने छठी व्यावहारिक संविधान घोषित किया।
1724 – लंदन में कॉली सिब्बेर का नाटक “सीज़र इन मिस्र” का प्रीमियर शुरू हुआ।
1768 – एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।
1774 – ऑस्ट्रिया राजकीय शिक्षा व्यवस्था लागू करने वाला पहला देश बना।
1848 – फ्रांज श्लिक के नेतृत्व में ऑस्ट्रियाई शाही सेना ने हंगरी पर हमला किया।
1877 – पहली बार मनुष्य की आवाज रिकॉर्ड हुई, थॉमस एडिसन ने सबसे पहले कहा ‘री हेड अ लिटिल लेम्ब’।
1897 – लंदन दुनिया का पहला लाइसेंस प्राप्त टैक्सीकैब की मेजबानी का शहर बना।
1907 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित डकैती की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1907 – अमेरिका के मोनोंगह शहर में एक कोयला खदान के विस्फोट में 362 कर्मचारी मारे गए।
1909 – रूसी शहर में सेराटोव स्टेट यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
1911 – वेस्टर्न यूनियन ने न्यूयॉर्क और लंदन के बीच अपनी ट्रांस-अटलांटिक केबल सेवा के लिए डिस्काउंट दरों की शुरुआत की।
1917 – फिनलैंड ने रुस से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1926 – फ़िराक़ गोरखपुरी अपने साहित्यिक जीवन के आरंभिक समय में ब्रिटिश सरकार के राजनीतिक बंदी बनाए गए थे।
1935 – माइकल जोसेफ सैवेज न्यूजीलैंड के 23 वें प्रधान मंत्री बने।
1946 – हाेमगार्ड संगठन की स्थापना की गई।
1958 – इटली में विश्व की सबसे लम्बी और अत्यंत महत्वपूर्ण सुरंग बनाने का काम आरंभ हुआ। इसकी खुदाई का काम 6 वर्ष के कठिन परिश्रम के बाद 14 अगस्त सन 1964 को पूरा हुआ।
1971 – भारत ने बांग्लादेश को एक स्वतंत्र देश के तौर पर मान्यता दी।
1978 – यूरोपीय देश स्पेन में संविधान को अंगीकार किया गया।
1983 – इजरायल की राजधानी यरुशलम में एक बस धमाके में छह नागरिकों की मौत।
1990 – युद्ध टालने के प्रयासों के तहत इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने इराक और कुवैत में बंधक बनाये गये सभी विदेशी बंधकों की रिहाई का आदेश दिया।
1992 – अयोध्या का विवादित बाबरी मस्जिद ढांचा गिराया गया। इसके फलस्वरूप हुई हिंसा में करीब 400 लोग मारे गये।
1997 – क्योटो (जापान) में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ।
1998 – बैंकॉक में 13वें एशियाई खेलों की शुरुआत, इटली को हराकर स्वीडन लगातार दूसरी बार डेविस कप विजेता बना।
ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुने गये।
1999 – इंडोनेशियाई जेल से 283 क़ैदी फ़रार।
2001 – अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान हथियार डालने पर सहमत।
2002 – स्पेन के कार्लोस मोया को ‘एटीपी यूरोपियन प्लेयर आफ़ द इयर’ ख़िताब दिया गया।
2007 – आस्ट्रेलिया के स्कूलों में अब सिक्ख छात्रों को कृपण साथ ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में हिजाब पहनकर जाने की इजाजत मिली।
2008 – केन्द्रीय बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेट में एक प्रतिशत की कटौती की। भारत व चीन की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास एक्सरसाइज हैंड इन हैंड 2008 कर्नाटक के बेलगाँव में प्रारम्भ हुआ।
2012 – मिस्र में प्रदर्शन के दौरान सात लोग मारे गये और 770 घायल हुए।
2019 – ईरान के पश्चिमी हिस्से में विस्फोट से ग्यारह लोगों की मौत और 42 घायल हुए।
2019 – चीन में हुनान के लियुयांग शहर में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से कल सात लोगों की मृत्यु और तेरह घायल हुए।