रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और निधि झा के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘पवन की चाँदनी’ उत्तर प्रदेश, बिहार, मुंबई के सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, जहाँ पर फ़िल्म देखने वाले दर्शकों में अच्छा खासा जोश और हर्ष देखने को मिल रहा है। यूँ कहें तो पावर स्टार का पॉवर खूब देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमा हॉल में शुक्रवार को प्रदर्शित की गई भोजपुरी फिल्म ‘पवन की चाँदनी’ को बहुत अच्छी ओपनिंग मिली है। मारधाड़, रोमांच और रोमांस से भरपूर इस फ़िल्म को देखकर सिनेमा हॉल से बाहर निकल रहे दर्शकों में गजब का उत्साह और जोश देखने को मिला हैम पब्लिक रिव्यू में दर्शकों ने मुक्त कंठ से फिल्म की खूब प्रशंसा किया है।


