रत्नाकर कुमार ने शुरू किया भोजपुरी फिल्म ‘उमा’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला सोनभद्र में
भोजपुरी सिनेमा में नित नई लकीर खींचने वाले फिल्म निर्माता एवं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार ने नई भोजपुरी फिल्म ‘उमा’ की शूटिंग शुरू कर दिया है। उनके होम प्रोडक्शन में बिग लेबल पर बन रही नई भोजपुरी फिल्म ‘उमा’ की शूटिंग से पहले ग्रैंड मुहूर्त किया गया, तदोपरांत उत्तर प्रदेश के […]

उल्लेखनीय है कि फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार द्वारा बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘उमा’ महिला प्रधान फिल्म है, जिसकी चर्चा फिल्मी गलियारे में अभी से ही होने लगी है। जिस तरह से उन्होंने सामाजिक मुद्दों पर आधारित महिला प्रधान फिल्म ‘जया’ बनाकर भोजपुरी सिनेमा में नया इतिहास रच दिया और ‘जया’ को देश और विदेश में अनगिनत ऐतिहासिक अवार्ड से मिले हैं और अब लगता है कि फिल्म ‘उमा’ भी एक नया इतिहास रचेगी और रत्नाकर कुमार फिर से एक और नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। निर्देशक अनंजय रघुराज के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की नायिका माही श्रीवास्तव हैं, जो टाइटल रोल निभा रही हैं। बता दें कि माही श्रीवास्तव भोजपुरी की टॉप टेन एक्ट्रेस में अपना मुकम्मल स्थान बना लिया है और जया जैसी फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका निभाकर देश-विदेश में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। वह लगातार बेहतरीन फिल्मों और मिलियन-मिलियन व्यूज वाले गानों में अपने शानदार अदाकारी से करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं।
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
कला और संस्कृतिगोरखपुर और देवरिया में फिर सजेगी डांडिया की महफिल, ‘डांडिया महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- ARG Events एवं Praloveshi के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा सीजन-4; देवरिया और गोरखपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक रंगारंग कार्यक्रम, संगीत, डांस, पुरस्कार और मनोरंजन का होगा संगम। गोरखपुर/देवरिया नवरात्रि के पावन अवसर पर इस वर्ष भी पूर्वांचल के लोगों के लिए ‘डांडिया महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन […]




