15 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
संवाददाता, अरविंद कुमार
सोनौली /महराजगंज : पुलिस व एसएसबी के 66वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को सोनौली के फरेंदी तिवारी बाजार स्थल पर एक युवक को पकड़ लिया। जिस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस व एसएसबी को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर फरेंदी तिवारी के पगडंडी रास्तों से नेपाल जाने के फिराक में है। जिस पर पुलिस उपनिरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता व एसएसबी के एएसआई विवाश राय के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने सोनौली के फरेंदी तिवारी बाजार स्थल के पास घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया। उसके जेब में प्लास्टिक में रखा 15 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम ओम प्रकाश निवासी वार्ड नंबर 13 सुकरौली कस्बा सोनौली बताया। सोनौली थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि स्मैक के साथ पकड़े गए युवक पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है।
सोनौली कोतवाली में बरामद हेरोइन के साथ आरोपित व सुरक्षा एजेंसियों की टीम।
15 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार संवाददाता, अरविंद कुमार सोनौली /महराजगंज : पुलिस व एसएसबी के 66वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को सोनौली के फरेंदी तिवारी बाजार स्थल पर एक युवक को पकड़ लिया। जिस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस व एसएसबी को सूचना मिली थी कि […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
अयोध्या, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की भव्य सौगात
ब्यूरो चीफ नीलम सिंह अयोध्या। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के सौजन्य से आयोजित पत्रकार साथियों की भव्य विंध्याचल धाम यात्रा ने धार्मिक आस्था, भाईचारे और सौहार्द का ऐसा अद्भुत संगम रचा, जिसने पत्रकार जगत के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। अयोध्या से विंध्याचल पहुंचे पत्रकार साथियों ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन कर सुख, शांति और […]


