स्व विरेंद्र प्रताप शाही स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज स्वर्गीय विरेंद्र प्रताप शाही की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और दर्शकों ने रोमांचक खेल का आनंद उठाया।दिन का पहला मुकाबला सीआईएसएफ दिल्ली और […]
स्व विरेंद्र प्रताप शाही स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज स्वर्गीय विरेंद्र प्रताप शाही की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और दर्शकों ने रोमांचक खेल का आनंद उठाया।दिन का पहला मुकाबला सीआईएसएफ दिल्ली और बीएफए बहराइच की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबले की शुरुआत से ही सीआईएसएफ दिल्ली की टीम आक्रामक रही। पहले हाफ के चौथे मिनट में सीआईएसएफ के राज ने प्रतियोगिता का पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद मनिंदर ने 5वें और 40वें मिनट में गोल कर स्कोर 3–0 कर दिया।
दूसरे हाफ में भी मनिंदर ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 20वें और 47वें मिनट में दो और गोल दागे। इस प्रकार मनिंदर ने पूरे मैच में चार गोल किए, जबकि एक गोल राज के खाते में गया। बीएफए बहराइच की टीम पूरे मैच में कोई गोल नहीं कर सकी और सीआईएसएफ दिल्ली ने मुकाबला 5–0 से जीत लिया। इस मैच के निर्णायक उपेंद्र शुक्ला, भनिशाम सिंह, अमल कोराब एवं सौरभ कुमार रहे, जबकि कमेंट्री की जिम्मेदारी हाजी मनवर ने निभाई।
दिन का दूसरा मुकाबला बक्सर और मेरठ की टीमों के बीच खेला गया। यह मैच अंत तक बेहद रोमांचक रहा। पहले हाफ के 40वें मिनट में बक्सर की ओर से पप्पन ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। मेरठ की ओर से यश ने गोल कर स्कोर 1–1 से बराबर कर दिया। इसके बाद मेरठ के कुनाल ने 55वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 2–1 की बढ़त दिलाई।
बक्सर की टीम ने 67वें मिनट में मनोज के गोल से मुकाबले को 2–2 की बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। बेहतर खेल और औसत प्रदर्शन के आधार पर बक्सर की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मुकाबले के निर्णायक अजय यादव, आयुष सास, सौरभ एवं अमन कुमार रहे। तीसरे दिन के पहले मैच में पूर्व प्रमुख जयवीर सिंह, डॉ. मनोज यादव एवं वरिष्ठ भाजपा नेता आदित्य सिंह आगू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं दूसरे मैच में महंत श्रीशदास जी महाराज, वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव पाण्डेय एवं अनूप जायसवाल मौजूद रहे।
इस अवसर पर रमेश शाही, प्रशांत शाही, देवेन्द्र शाही, धन्नजय सिंह,अजीत राव, धीरेन्द्र तिवारी, अतुल शाही, दीपक यादव, सिट्टू शाही, श्यामनारायन शाही, श्रीराम यादव सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।