एसआईआर (SIR) पुनरीक्षण के दौरान फर्जी कॉल कर OTP मांगने वाले सक्रिय, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
गोरखपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दौरान मतदाताओं को ठगने के लिए कुछ अराजक तत्व सक्रिय हो गए हैं। यह लोग खुद को बूथ लेवल अधिकारी (BLO) या निर्वाचन विभाग का प्रतिनिधि बताकर मतदाताओं से मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी (OTP) मांग रहे हैं। जिला प्रशासन ने इसे गंभीर साइबर ठगी की आशंका बताते हुए सभी मतदाताओं को सावधान किया है।
विज्ञापन (In-Article Banner - Fluid)
Direct / AdSense Ad Slot
जिला निर्वाचन अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि SIR के गणना प्रपत्र (Form) को भरने की प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर OTP की आवश्यकता नहीं होती। बीएलओ केवल घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित और संग्रहित करते हैं तथा मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहयोग प्रदान करते हैं। इसलिए OTP मांगे जाने की कोई भी स्थिति संदिग्ध है।
अधिकारीयों ने अपील की है कि
किसी भी कॉल, संदेश या लिंक के माध्यम से OTP बिल्कुल भी साझा न करें।
ऐसे कॉल तुरंत अस्वीकार कर दें
यह गतिविधि साइबर धोखाधड़ी के अंतर्गत आती है, इसलिए सतर्क रहना बेहद आवश्यक है।
प्रशासन ने कहा कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इस प्रकार की फर्जीवाड़े और भ्रम फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया जाए तथा शिकायत मिलते ही संबंधित एजेंसियों को सूचित कर कठोर कार्रवाई कराई जाए।
मतदाताओं से अपील की गई है कि SIR प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी केवल अपने बीएलओ से ही प्राप्त करें, किसी अफवाह पर विश्वास न करें। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फॉर्म भरकर अपने BLO को उपलब्ध कराएं। प्रशासन ने कहा कि मतदाताओं का सहयोग ही पारदर्शी व शुद्ध मतदाता सूची के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और लोकतंत्र को मजबूत बनाता है।






