खेसारी लाल यादव, मधु शर्मा, श्वेता म्हारा की भोजपुरी फिल्म ‘श्री 420’ छठ पूजा पर 27 अक्टूबर को होगी रिलीज
भोजपुरी सिनेमा के ग्लोबल स्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों चुनावी जंग के मैदान में कूद चुके हैं और उनका समर्थन देने के लिए अथाह लोगों का जनसमूह उनके साथ उमड़ पड़ता है। ऐसे में खेसारी लाल यादव के शानदार अभिनय से सजी बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म ‘श्री 420’ छठ पूजा के शुभ अवसर पर 27 […]

भोजपुरी सिनेमा के ग्लोबल स्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों चुनावी जंग के मैदान में कूद चुके हैं और उनका समर्थन देने के लिए अथाह लोगों का जनसमूह उनके साथ उमड़ पड़ता है। ऐसे में खेसारी लाल यादव के शानदार अभिनय से सजी बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म ‘श्री 420’ छठ पूजा के शुभ अवसर पर 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में भव्य पैमाने पर रिलीज होने वाली है। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में खेसारी लाल यादव, मधु शर्मा और श्वेता महारा की रोमांचक केमिस्ट्री दिखने वाली है। इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर मधु शर्मा और समीर अफताब हैं, जिन्होंने फुल एंटरटेनिंग फिल्म का निर्माण किया है। इस फ़िल्म का निर्देशन प्रवीण कुमार गुडुरी ने किया है। सह-निर्माता अंशुमान सिंह हैं। पटकथा एवं संवाद इंद्रजीत कुमार ने लिखा है।
इस फ़िल्म को लेकर खेसारी लाल यादव ने बताया कि ‘हमारी फिल्म ‘श्री 420′ कंप्लीट फैमिली ड्रामा एंटरटेनर है, जोकि कॉमेडी, एक्शन, इमोशन, रोमांस, थ्रिल से भरपूर है। ये फ़िल्म छठ पूजा पर रिलीज हो रही है, तो आप लोग अपने-अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर फैमिली के साथ फ़िल्म देखिएगा। आप लोग फ़िल्म को सुपरहिट बनाइये और मुझ पर अपना प्यार आशीर्वाद हमेशा बनाये रखें।’
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
मनोरंजनगोरखपुर क्लब में आकर्ष मूवीज की भव्य डांडिया नाइट, डीआईजी, एसएसपी, जेल अधीक्षक व एसपी ट्रैफिक परिवार सहित शहर की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत
गोरखपुर, 18 अक्टूबर 2026। आकर्ष मूवीज फिल्म प्रोडक्शन एंड फिजियो एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में रविवार को गोरखपुर क्लब में भव्य डांडिया नाइट (गरबा नाइट) का आयोजन उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर गोरखपुर के डी आई जी साहब अपने परिवार के साथ जेलर अधीक्षक अपने परिवार के […]
कला और संस्कृति


