“फिल्म निर्माता संतोष गुप्ता व राज गुप्ता और मनोज एच गुप्ता ने फिल्म निर्देशक अजय कुमार के कुशल निर्देशन में सुपरस्टार एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य, सिनेस्टार अविनाश शाही स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘सुमन का ससुराल’ की शूटिंग कंप्लीट कर लिया है।” एसआरएफ पिक्चर्स एंड प्रोडक्शन एलएलपी एवं डीडी प्लेयर बैनर के तले बन रही फैमिली ड्रामा से […]
“फिल्म निर्माता संतोष गुप्ता व राज गुप्ता और मनोज एच गुप्ता ने फिल्म निर्देशक अजय कुमार के कुशल निर्देशन में सुपरस्टार एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य, सिनेस्टार अविनाश शाही स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘सुमन का ससुराल’ की शूटिंग कंप्लीट कर लिया है।”
एसआरएफ पिक्चर्स एंड प्रोडक्शन एलएलपी एवं डीडी प्लेयर बैनर के तले बन रही फैमिली ड्रामा से भरपूर इस भोजपुरी की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला भदोही, गोपीगंज के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य पैमाने पर पूरी की गई है। गौरतलब है कि ये फिल्म पूरी तरह से सामाजिक एवं फैमिली ड्रामा से भरपूर है, जोकि दर्शकों का फुल एंटरटेनमेंट करेगी। इस फिल्म से समाज को जागरूक करने वाला संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)विज्ञापन (In-Article Banner - Fluid)
Direct / AdSense Ad Slot
इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में मणि भट्टाचार्य और अविनाश शाही हैं। साथ ही एक्ट्रेस माधवी श्री और एक्टर वैभव राय सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्माता संतोष गुप्ता व राज गुप्ता हैं।
उन्होंने इसके पहले सुपरस्टार एक्ट्रेस संचिता बनर्जी और अविनाश शाही स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘सास सतरंगी बहू अतरंगी’ की शूटिंग कंप्लीट किया है। उन्होंने अपने होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म के रिलीज होने से पहले ही दूसरी भोजपुरी फिल्म ‘सुमन का ससुराल’ की शूटिंग कंप्लीट कर लिया है।
इस फिल्म के सह-निर्माता अशोक गुप्ता व मनोज गुप्ता हैं। इस फिल्म का कुशल निर्देशन की कमान फिल्म निर्देशक अजय कुमार ने संभाला है। फिल्म के कार्यकारी निर्माता मनोज एच. गुप्ता (बाबा) हैं। लेखक मनोज गुप्ता, संगीतकार सुदीप साजन, गीतकार अशोक गुप्ता, अजीत मंडल, सतीश बाबा, पार्थ यादव हैं। छायांकन शत्रुघ्न तिवारी, कला पवन शर्मा, डिजाईन प्रशांत का है।
सेकंड डीओपी राहुल सिन्हा, प्रोडक्शन मैनेजर अजय वर्मा, लोकल प्रोडक्शन मैनेजर अमित पाठक, कुँवर सिंह हैं। मुख्य सहायक निर्देशक सारंग प्रजापति, सहायक निर्देशक प्रवेश जोशी, आनन्द विश्वकर्मा, मेकअप मैन प्रकाश जायसवाल, हेयर स्टाइलिश अनामिका हैं।
मुख्य कलाकार मणि भट्टाचार्य, अविनाश शाही, माधवी श्री, वैभव राय, विद्या सिंह, देवेन्द्र कुमार पाठक, बबलू खान, सोनाली मधेशिया, राजेश तोमर, रागिनी यादव, अभय राय, अमित पाठक एवं कृष्णा गुप्ता हैं।