पंचायत स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
“शिक्षक समाज का दर्पण होता हैं- रामअशीष रॉय” ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज विकास खण्ड के ग्राम पंचायत छपिया उमराव में समाजसेवी प्रमोद यादव व पंचायत सहायक कृष्णा नंद तिवारी के द्वारा पंचायत स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमे दसवीं व इंटरमीडिएट में सर्वाधिक अंक प्राप्त छात्राओं तथा पुलिस […]

बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज विकास खण्ड के ग्राम पंचायत छपिया उमराव में समाजसेवी प्रमोद यादव व पंचायत सहायक कृष्णा नंद तिवारी के द्वारा पंचायत स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।
आयोजक प्रमोद यादव व कृष्णा नन्द तिवारी ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामअशीष रॉय ने दसवीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त छात्रा अंशु यादव व कुमकुम साहनी को लैपटॉप देकर तथा गांव के ही कांस्टेबल भर्ती में नवचयनित हरेंद्र मौर्य का माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और कहा कि शिक्षा मनुष्य के जीवन का वह दर्पण हैं, जहाँ से समाज की झलक दिखती हैं। शिक्षक समाज का दर्पण होता हैं।
वहीं फ़ारेस्ट रेंजर शिवजीत सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण करके पर्यावरण को बचाना अतिआवश्यक हैं । वन विभाग की द्वारा पच्चीस पौधे रोपित किये गए व उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाया गया ।कार्यक्रम का संचालन शिवदत्त तिवारी ने किया
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
उत्तर प्रदेशधनंजय सिंह के पक्ष में हाईकोर्ट के फैसले की उम्मीद, समर्थकों में खुशी की लहर
नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे :- मल्हनी की सियासत में बढ़ी हलचल, हाईकोर्ट के आदेश और आगामी राजनीतिक समीकरणों पर टिकी नजर जौनपुर। पूर्व सांसद धनंजय सिंह से जुड़ी बड़ी राजनीतिक और कानूनी खबर सामने आ रही है। जौनपुर कोर्ट से मिली सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में चल रही कानूनी प्रक्रिया को लेकर उनके पक्ष में […]
गोरखपुर


