गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :
दिनभर चला जलाभिषेक, “ॐ नमः शिवाय” के जयकारों से गूंजता रहा तारामंड
गोरखपुर। पवित्र सावन मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार को श्री बालाजी मंदिर, सेल टैक्स ऑफिस के निकट, तारामंडल में श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिली।
सुबह से ही मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और विशेष पूजन शुरू हो गया, जो पूरे दिन चलता रहा।
🔱 जलाभिषेक में शामिल हुए श्रद्धालु
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, दूध, अक्षत, दही और गन्ने के रस से अभिषेक किया।
इस दौरान मंदिर परिसर लगातार “ॐ नमः शिवाय” और भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा।

सावन के अंतिम सोमवार के चलते पूरे तारामंडल क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा।
⭐ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ कार्यक्रम
बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी एवं उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे ‘बबलू’ की देखरेख में पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया।







