संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण स्टेडियम में शनिवार को विधायक खेल स्पर्धा का उत्साहपूर्ण और भव्य शुभारंभ हुआ। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा ‘माननीय सांसद खेल महोत्सव’ के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप शुक्ल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा दौड़ प्रतियोगिता […]
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, (गोरखपुर)।
विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण स्टेडियम में शनिवार को विधायक खेल स्पर्धा का उत्साहपूर्ण और भव्य शुभारंभ हुआ। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा ‘माननीय सांसद खेल महोत्सव’ के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप शुक्ल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा दौड़ प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप शुक्ल ने कहा कि, खेल में कोई हारता नहीं जीतता है या सीखता है। खेल व्यक्ति के शरीर, मन, आत्मविश्वास, अनुशासन और टीमवर्क जैसी क्षमताओं को मजबूत बनाते हैं।
उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि सहजनवा विधानसभा में खेल प्रतिभाओं को निखारने तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने हेतु प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।
खेल स्पर्धा में एथलेटिक्स, कुश्ती, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और कबड्डी सहित कई प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विभिन्न वर्गों के विजेता प्रतिभागी।
कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग में सहजनवा कबड्डी क्लब, सब-जूनियर बालिका वर्ग में मुरारी इंटर कॉलेज, सब-जूनियर बालक वर्ग में गजराज वॉरियर्स, सीनियर बालक वर्ग में गजराज वॉरियर्स, जूनियर बालक वर्ग (सहजनवा) में स्टार कबड्डी क्लब,
वॉलीबॉल सीनियर बालक वर्ग में गनौरी, जूनियर बालक वर्ग में बिजौवा, एथलेटिक्स 100 मीटर दौड़ में सब-जूनियर बालक वर्ग में शिवाजी राय, जूनियर बालक वर्ग में आकाश विजेता रहे।
कार्यक्रम में विशिष्टजनों की उपस्थिति।
कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत सदस्य राम बुझारत पासी एवं सर्वेश तिवारी ने किया।
इस अवसर पर राम जियावन मौर्य, अध्यक्ष संजू सिंह, ब्रह्मानंद शुक्ल, अभिमन्यु मौर्य, गौरव गुप्ता, सहित युवा कल्याण विभाग से कार्यक्रम प्रभारी देवेश कुमार सिंह, विप्लव गुप्ता, दिलीप कुमार, विनोद चौधरी, सुनील गुप्ता, अमित सिंह, अरुण सिंह तथा प्रांतीय रक्षक दल के जवान उपस्थित रहे।