ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज क़स्बे के मुहल्ला कालीचौरा स्थित इन्दिरा चिल्ड्रेन एकेडमी में आयोजित प्रथम व द्वितीय सोपान तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्पर्श हास्पिटल के डॉ राम जायसवाल व विशिष्ट अतिथि विद्यालय के कार्यकारिणी सदस्य धर्मराज एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर […]
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज क़स्बे के मुहल्ला कालीचौरा स्थित इन्दिरा चिल्ड्रेन एकेडमी में आयोजित प्रथम व द्वितीय सोपान तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्पर्श हास्पिटल के डॉ राम जायसवाल व विशिष्ट अतिथि विद्यालय के कार्यकारिणी सदस्य धर्मराज एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव जायसवाल द्वारा मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
मुख्य अतिथि डॉ राम जायसवाल ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण में बच्चों को अनुशासित जीवन जीने के लिए एवं विषम परिस्थिति में कम संसाधन में जीवन जीने की कला सिखाता है और स्काउट गाइड प्रशिक्षण में बच्चों को राष्ट्रहित में एक सुयोग्य नागरिक के रूप में तैयार करता है अनिवार्य रूप से सभी विद्यालयों में स्काउट गाइड प्रशिक्षण होना चाहिए। जिससे बच्चों के अंदर विभिन्न कौशल का विकास होगा। विद्यालय के कार्यकारिणी सदस्य धर्मराज ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।प्रधानाचार्य राजीव जायसवाल ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं वंदन किया और प्रशिक्षक राजू मौर्य ने कहा कि स्काउट गाइड में आपदा प्रबंधन की जानकारी एवं प्राथमिक सहायता रस्सी का उपयोग एवं कम संसाधन में जीवन जीने की प्रशिक्षण दिया जाता है।
कार्यक्रम में टीम के बेस्ट स्काउट गाइड, बेस्ट स्काउट कैप्टन व अन्य प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।अतिथि गणों ने स्काउट गाइड टीम द्वारा बनाए गए टेंट गेट कुकिंग गैजेट का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती शिल्पा प्रजापति एवं आफरीन अंसारी ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक महेश कुमार,अंकित मद्धेशिया, दीक्षिता गोंड,शाहीन अंसारी, मुस्कान पटवा, फरहीन, शैलेश, शिफा, विनय, सोनाली वर्मा, शुभम, अभिलाषा शर्मा, निखिल गुप्ता , संगीता देवी व छात्र एवं छात्राओं सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।