पायनियर वाराणसी
42.50 लाख रुपये की डकैती के आरोप में दरोगा सूर्य प्रकाश पांडेय की गिरफ्तारी के बाद कमिश्नरेट के वरुणा जोन के कैंट थाने की नदेसर चौकी सुर्खियों में है। जिला जेल में बंद 2019 बैच का दरोगा सूर्य प्रकाश पांडेय गिरफ्तार होने से पहले तक नदेसर चौकी प्रभारी के पद पर तैनात था।
नदेसर चौकी के नए प्रभारी के पद पर शुक्रवार को 2019 बैच के ही दरोगा धीरेंद्र प्रताप सिंह की तैनाती का आदेश हुआ। इसके बाद सामने आया कि दरोगा धीरेंद्र के खिलाफ गोरखपुर के शाहपुर थाने में दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज है। इसे लेकर पुलिस की किरकिरी होने लगी कि दुष्कर्म के आरोपी दरोगा को नदेसर चौकी की कमान सौंपी गई है।
इस संबंध में पूछे जाने पर डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीना ने कहा कि दरोगा के खिलाफ पहले दर्ज मुकदमे की जानकारी नहीं थी। जानकारी मिलते ही दरोगा की तैनाती का आदेश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। शेष
42.50 लाख रुपये की डकैती
पायनियर वाराणसी 42.50 लाख रुपये की डकैती के आरोप में दरोगा सूर्य प्रकाश पांडेय की गिरफ्तारी के बाद कमिश्नरेट के वरुणा जोन के कैंट थाने की नदेसर चौकी सुर्खियों में है। जिला जेल में बंद 2019 बैच का दरोगा सूर्य प्रकाश पांडेय गिरफ्तार होने से पहले तक नदेसर चौकी प्रभारी के पद पर तैनात था। […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
उत्तर प्रदेश45 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
45 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी *सुबह 6:30 बजे पीआरवी की सूचना पर पहुंची पुलिस; शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा *घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी, क्षेत्राधिकारी गीडा ने वीडियो बाइट जारी कर दी जानकारी संवाददाता सूर्य प्रकाश ओझा गोरखपुर।थाना सहजनवां क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हड़ही-कोड़री में रविवार सुबह एक […]
गोरखपुर


