27/01/2025: 76 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर चौरी चौरा शहीद स्थल पर आयोजित हुआ कवि सम्मेलन,

76 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय समाजसेवी मुन्ना शाही के संयोजन में एवं क्षेत्रीय अधिकारी चौरी चौरा अनुराग सिंह के संरक्षण में एक कवि सम्मेलन का आयोजन चौरी चौरा शहीद स्थल पर आयोजित किया गया |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और चौरी चौरा थाना के थाना प्रभारी राहुल शुक्ला ने अपने संम्बोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे देश की एकता अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है | और आज कवि अपने कविता के माध्यम से लोगों को जागरुक कर रहे हैं कार्यक्रम का संचालन करते हुए मिन्नत गोरखपुरी ने पढ़ा,
“जिनके जतन से हमने ये आजादी पाई है
ऐसे शहीदों को शत-शत नमन हमारा है |
जिस पर लोगों ने खूब तालियां बजाई |”
कार्यक्रम का शुभारंभ आसिया गोरखपुरी के सरस्वती वंदना के साथ हुआ | साथ ही साथ पुलिस की योजनाओं को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए 112 पर उपथाना प्रभारी अरविंद यादव ने कविता सुनाई |
एकता उपाध्याय ने पढ़ा,
“वीरों की शहादत औ बलिदान की खातिर। ,
चलो मुहब्बत की क्यारियों में फिर केसर उगाते हैं।”
डॉ सरिता सिंह ने पढ़ा,
“हिंदू मुस्लिम सिख ईसा संग रहे मिलकर यहां।
एकता की भावना हो ऐसा हिंदुस्तान हो।”
गौतम गोरखपुरी ने पढ़ा,
“उनको देखें हुए एक अरसा हुआ
दूर मुझसे हुए हैं वतन के लिए।”
आसिया गोरखपुरी ने पढ़ा,
“अनेको जाति और मजहब अनेकों वेश भाषा है
हमारा हिंदुस्तान तो सभी मुल्कों का राजा है |”
इस अवसर पर चौरी चौरा के चैयरमैन सनी जायसवाल,चंद्रकेश हलवाई, प्रशांत पांडेय व्यापारी नेता,सुनील, जसपाल आदि उपस्थित रहे |

