ए.आर. एंड एस प्रोडक्शन हाउस बैनर के तले बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘जिंदगी में माँ सब कुछ’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर में जोर शोर से चल रही है। फ़िल्म निर्माता संजय सिंह सोलंकी द्वारा बिग लेबल बन रही इस फ़िल्म के हीरो जीतेन्द्र सिंह और हीरोइन सीमा गुप्ता सहित जेपी सिंह, संजय वर्मा, अभय राय, इंद्रसेन यादव, रवि यादव, बबलू यादव, सरस्वती जी, अनुराधा जी, पूनम सहित सभी कलाकार उम्दा अभिनय का जौहर दिखा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन जाने माने फ़िल्म निर्देशक नरेंद्र सिंह (मुन्ना सिंह) कर रहे हैं। फिल्म के संगीतकार दिवाकर मिश्रा और डीओपी प्रदीप शर्मा हैं।
गौरतलब है कि माँ की ममता पर आधारित फिल्म ‘जिंदगी में माँ सब कुछ’ की शूटिंग विधिवत पूजा अर्चना करके उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर में शुरू की गई है। फ़िल्म निर्माता संजय सिंह सोलंकी हर एक सीन का पिक्चराइजेशन एकदम रीयल के जैसा ही करवा रहे हैं। यह फिल्म जब रिलीज होगी तो इस फिल्म को देखकर गांव से शहर में बसे हुए लोगों को बरबस ही अपने अपने गांव की याद जरूर आएगी। ये फ़िल्म पारिवारिक व सामाजिक संदेश लोगों तक पहुंचाने का काम करेगी।
उल्लेखनीय है कि शूटिंग के सेट पर फ़िल्म के निर्माता संजय सिंह सोलंकी ने कहा कि ‘हमारी फ़िल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म की मेकिंग की जा रही है। मुझे खुशी है कि माँ को समर्पित मैं एक बेहतरीन पारिवारिक फ़िल्म का निर्माण कर रहा हूँ। उम्मीद है कि यह फ़िल्म दर्शकों को बहुत ज्यादा पसंद आएगी।’
विज्ञापन (In-Article Banner - Fluid)
Direct / AdSense Ad Slot






