धीरू यादव और अभिषेक यादव ‘अभि’ का कला एवं समाज सेवा का अद्भुत संगम, जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता
भोजपुरी सिनेमा के क्रांतिकारी फिल्म निर्माता-निर्देशक धीरू यादव ने ‘यश भारती’ पुरस्कार से सम्मानित और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से सम्मानित अभिषेक यादव ‘अभि’ को उनके जन्मदिन के खास मौके पर बधाई और ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। अभिषेक यादव ‘अभि’ को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए प्रशंसकों और शुभचिंतकों का तांता […]

गौरतलब है कि फिल्म मेकर धीरू यादव की यह पोस्ट इस बात का गवाह है कि अभिषेक यादव ने इतनी कम उम्र में समाज के लिए जो योगदान दिया है, उसकी सराहना कला और फिल्म जगत के लोग भी दिल से करते हैं। दोनों के बीच के इस भाईचारे और सम्मान को सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिल रही है। धीरू यादव ने उत्तर प्रदेश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘यश भारती’ से सम्मानित और युवाओं के प्रेरणास्रोत अभिषेक यादव ‘अभि’ की उन असाधारण जीतों और रिकॉर्ड्स का जिक्र किया, जिन्होंने न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश का नाम वैश्विक पटल पर रोशन किया है।
अभिषेक यादव ‘अभि’ केवल रिकॉर्ड बनाने तक सीमित नहीं रहे हैं। वे लगातार जमीन पर उतरकर समाज सेवा कार्य करते रहते हैं। विशेष रूप से ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों की लड़कियों को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के लिए वे लगातार कैंप और जागरूकता अभियान चलाते रहते हैं। फिल्म मेकर धीरू यादव का कहना है कि ‘देश की बेटियां तब तक पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो सकतीं, जब तक वे शारीरिक और मानसिक रूप से खुद अपनी रक्षा करने के काबिल न हो जाएं। यही वजह है कि उन्होंने मार्शल आर्ट्स और सेल्फ़-डिफ़ेंस की तकनीकों को आम लड़कियों तक पहुँचाने का बीड़ा उठाया।
एक तरफ जहां धीरू यादव फिल्म निर्माण और निर्देशन के क्षेत्र में अपनी बेहतरीन कला और क्रांतिकारी विजन के जरिए सिनेमा जगत में अपनी पहचान पुख्ता किये हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ अभिषेक यादव समाज सेवा और युवा सशक्तिकरण के जरिए देश को एक नई दिशा दे रहे हैं। ऐसे में फिल्म जगत की नामचीन हस्ती द्वारा समाज के इस नायक को सम्मानित और याद किया जाना यह दिखाता है कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वालों का हर क्षेत्र में कितना सम्मान है।
लेखक: Ram Chandra Yadav
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
देशलवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बवाल: छात्रों का प्रदर्शन हिंसक, आगजनी और लूटपाट के आरोप, आखिर किसने बिगाड़े हालात?
नेशनल डेस्क /पंजाब ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- छात्रा से कथित दुष्कर्म और आत्महत्या की वायरल खबर के बाद भड़का आक्रोश; पुलिस से झड़प, वाहनों में आगजनी और कैंपस में बाहरी लोगों की घुसपैठ के आरोप, SIT करेगी जांच पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। छात्रा […]
देश




